29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमधर्म संस्कृतिगणेश विसर्जन के लिए मुंबई पुलिस पूरी तरह तैयार, सुरक्षा के कड़े...

गणेश विसर्जन के लिए मुंबई पुलिस पूरी तरह तैयार, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम!

पुलिस ने बताया कि इस बार भीड़ नियंत्रण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

Google News Follow

मुंबई में गणेशोत्सव के समापन के अवसर पर होने वाले गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कानून एवं व्यवस्था विभाग के सह पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी ने जानकारी दी कि कल (5 सितंबर) होने वाले विसर्जन के दौरान करीब 1.5 लाख से अधिक घरेलू गणपति और लगभग 6,500 सार्वजनिक मंडलों के गणपति विसर्जित किए जाएंगे।

चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर 65 प्राकृतिक विसर्जन स्थल और 205 कृत्रिम तालाबों पर विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। यहां बैरिकेडिंग, CCTV कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और लाइफगार्ड की व्यवस्था की गई है। पूरे मुंबई शहर में 10,000 CCTV कैमरे निगरानी के लिए सक्रिय रहेंगे।

सुरक्षा के मद्देनज़र, विसर्जन मार्गों और स्थलों पर 10 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 40 डीसीपी स्तर के अधिकारी, 3,000 निरीक्षक और करीब 15,000 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा, SRPF की 14 टुकड़ियां, CAPF की 4 टुकड़ियां, दंगा नियंत्रण बल, QRT, और BDDS की तैनाती भी की गई है। पुलिस ने बताया कि इस बार भीड़ नियंत्रण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। इसके तहत विसर्जन स्थलों और मार्गों पर वर्दीधारी और सादे कपड़ों में महिला पुलिस अधिकारी तैनात की जाएंगी। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर संपर्क करें।

मुंबई पुलिस ने विसर्जन के दौरान दो विशेष आदेश भी जारी किए हैं। पहला, विसर्जित मूर्तियों की तस्वीरें खींचने और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर प्रतिबंध रहेगा। दूसरा, निषिद्ध क्षेत्रों में ड्रोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी होगी। पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि इन सख्त और व्यापक तैयारियों से कल का गणेश विसर्जन समारोह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न होगा।

यह भी पढ़ें:

लखनऊ में फर्जी IAS अफसर गिरफ्तार, लग्जरी कारें और फर्जी पास बरामद!

यूनुस सरकार ने अस्थिरता और आर्थिक संकट की ओर धकेला बांग्लादेश !

“बी से बीड़ी, बी से बिहारी…” टिप्पणी पर कांग्रेस केरल इकाई ने मांगी माफी!

पाकिस्तान का ‘लोकल टेररिस्ट’ नैरेटिव हुआ बेनकाब, नई रिपोर्ट ने खोली पोल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें