29.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमधर्म संस्कृतिनवरात्रि पर वायरल हुआ पीएम मोदी का गरबा गीत ‘आवती कलाय’!

नवरात्रि पर वायरल हुआ पीएम मोदी का गरबा गीत ‘आवती कलाय’!

Google News Follow

देशभर में नवरात्रि का पर्व इस समय पूरी आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में आरती और घंटियों की गूंज है, घर-घर में मां दुर्गा की पूजा हो रही है और गरबा-डांडिया की धुन पर भक्त झूम रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखा गया एक भक्ति गीत फिर से सुर्खियों में आ गया है। यह गीत है ‘आवती कलाय’, जिसे पीएम मोदी ने साल 2024 में नवरात्रि के मौके पर साझा किया था। अब यह गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

‘आवती कलाय’ गरबा गीत मां दुर्गा की शक्ति और करुणा को समर्पित है। पीएम मोदी ने अपनी उस पोस्ट में लिखा था कि नवरात्रि लोगों को एक साथ जोड़ने वाला पर्व है, जहां हर कोई अपने-अपने तरीके से देवी दुर्गा की भक्ति करता है। उन्होंने बताया कि यह गीत देवी शक्ति के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। पीएम मोदी ने साथ ही मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी भक्तों पर बना रहने और सबके जीवन में सुख-समृद्धि आने की कामना भी की थी।

इस गरबा गीत को युवा गायिका पूर्वा मंत्री ने गाया था। उनकी मधुर आवाज और ऊर्जा से भरे सुरों ने इस गीत को और भी जीवंत बना दिया। पीएम मोदी ने पूर्वा मंत्री की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने इस गीत को अपने सुरों से और भी खूबसूरत बना दिया।

इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हुई है और यह पूरे दस दिनों तक चलेगी। इन दिनों देशभर में देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना, व्रत-उपवास और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। खासकर गुजरात में गरबा और डांडिया की रौनक देखते ही बनती है, जहां पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे लोग पूरी रात मां की भक्ति में नाचते-गाते हैं।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम है जीएसटी 2.0 : सीएम पुष्कर सिंह धामी!

पीएम मोदी बोले, नवरात्रि से शुरू होगा आत्मनिर्भर भारत का अध्याय! 

जीएसटी 2.0 लागू: क्या सस्ता और क्या हुआ महंगा?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें