27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमधर्म संस्कृतिदेवी माँ के नाम पर इन बड़े शहरों का नाम

देवी माँ के नाम पर इन बड़े शहरों का नाम

सती के शरीर के अलग-अलग अंग जिन जगहों पर गिरे वहां एक शक्तिपीठ की स्थापना हुई।

Google News Follow

कोरोना के बाद लगभग 2 साल बाद देशभर में नवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। नवरात्रि के नौ दिन माता दुर्गा का पूजन किया जाता है। लोग घर के मंदिर में माता की प्रतिमा स्थापित कर उपवास करते हैं। इसके अलावा देशभर में कई दुर्गा माता के मंदिर हैं, जहां लोग नवरात्रि में दर्शन के लिए जाते हैं। जम्मू के कटरा में वैष्णो माता मंदिर से लेकर विंध्याचल और महियर समेत कई मंदिरों के दर्शन के लिए लोग नवरात्रि में पहुंचते हैं। हालांकि मंदिरों के अलावा देवी मां का संबंध देश के कुछ शहरों से भी है। देश में कई ऐसे प्रसिद्ध शहर हैं, जिनका नाम माता दुर्गा के नाम पर रखा गया है। नवरात्रि के पावन पर्व के मौके पर आज हम आपको उन शहरों के नाम बताएंगे जो माता दुर्गा के नामों पर रखा गया है। 

मुंबई (मुंबा देवी)- महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी काही जानेवाली मुंबई का नाम भी देवी मुंबी के नाम पर रखा गया है। मुंबई के जावेरी बाजार में माता मुंबा का प्रसिद्ध मंदिर भी है, जिसका इतिहास लगभग 500 साल पुराना बताया जाता है। 

दिल्ली (योगमाया मंदिर)- आपको बता दें कि दिल्ली के एक हिस्से को योगिनीपुर के नाम से भी जाना जाता था। दरअसल, महरौली क्षेत्र में स्थित योगमाया मंदिर होने के कारण इसे योगिनीपुर नाम से पुकारा जाने लगा था। कहा जाता है कि यह मंदिर 5 हजार साल से भी ज्यादा प्राचीन है। 

पटना (पाटन देवी)- बिहार की राजधानी पटना भी देवी के नाम पर ही है। पटना में माता सती की दाहिनी जांघ गिरी थी। इस स्थान पर  देवी पाटन शक्तिपीठ स्थित है। 

श्रीनगर (श्रीनगर देवी)- जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर देवी दुर्गा के नाम पर ही है। प्राकृतिकता के बीच बसा यह शहर मां लक्ष्मी का घर माना जाता है। यहां शारिका देवी मंदिर स्थित है, जहां स्वयंभू श्री चक्र के रूप में माता लक्ष्मी विराजमान हैं। 

नैनीताल (नैना देवी)- उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन नैनीताल का नाम भी माता दुर्गा के एक स्वरूप मां नैना देवी के नाम पर आधारित है। यहां माता सती की आंख गिरी थी, जिसके बाद यहां नैना देवी शक्तिपीठ बना और शहर का नाम नैनीताल पड़ा। 

चंडीगढ़ (चंडी देवी)- देवी दुर्गा के चंडी स्वरूप के नाम इस शहर का नाम चंडीगढ़ पड़ा। यहां स्थित मां चंडी मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इस मंदिर का धार्मिक महत्व काफी अधिक है। यहां मां चंडी का प्रसिद्ध मंदिर भी स्थित है, जहां दूर दराज से पर्यटक आते हैं। 

मैंगलोर (मंगला देवी मंदिर)- नवीं शताब्दी में अलुपा राजवंश के राजा कुंदवर्मन ने अपने राज्य में देवी मंगला का मंदिर बनवाया था। इस कारण शहर का नाम भी माता के नाम पर मैंगलोर पड़ा।

त्रिपुरा (त्रिपुर सुंदरी)- माता त्रिपुरा सुंदरी के नाम पर ही त्रिपुरा शहर का नाम रखा गया है। यहां अगरतला से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर एक पहाड़ी पर त्रिपुरा सुंदरी का मंदिर स्थित है। 

दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल (देवी दुर्गा)- बंगाल में स्थित दुर्गापुर शहर का नाम देवी के नाम पर पड़ा है। बता दें कि बंगाल में दुर्गा पूजा काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। 

   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें