32 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमस्पोर्ट्समहिला ए‌शिया कप में भारतीय टीम का जीत से आगाज

महिला ए‌शिया कप में भारतीय टीम का जीत से आगाज

जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली करियर की सबसे बड़ी पारी!

Google News Follow

महिला एशिया कप में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। पहला मैच 1 अक्टूबर, शनिवार को खेला गया जिसमें भारत का सामना श्रीलंका से था। बेहतर प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम ने यह मैच 41 रन से जीत लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 18.2 ओवर में सिर्फ 109 रन पर ही सिमट गई। इसी के साथ टीम इंडिया ने जीत हासिल कर ली। एशिया कप में इसी के साथ भारत प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। 

श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय खिलाड़ियों की शुरुवात कुछ खास नहीं रही। शेफाली वर्मा 10 और स्मृति मंधाना छह रन बनाकर आउट हो गई। 23 रन के स्कोर पर भारत के दोनों बल्लेबाज आउट हो चुके थे। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्ज और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 92 रन की साझेदारी कर टीम को बेहतर स्कोर तक पहुंचाया। हरमनप्रीत ने 33 और जेमिमा ने 76 रन बनाए। जेमिमा ने अपनी पारी में 53 बॉल खेलीं, जिसमें 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 76 रन बनाए। अंत में ऋचा घोष ने एक छक्के की मदद से भारत का स्कोर छह विकेट पर 150 रन तक पहुंचाया। श्रीलंका की और से बल्लेबाज रानासिंघे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। कप्तान अटापट्टू और सुगंदीका कुमारी को एक-एक विकेट मिला।  

151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। कप्तान अटापट्टू सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गईं। इस बीच दो बल्लेबाज रन आउट भी हुए। हसिनी परेरा ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। वहीं, हर्षिता माधवी ने 26 रन और रानासिंगे ने 11 रन बनाए। अंत में श्रीलंकाई टीम 18.2 ओवर में 109 रन पर सिमट गई। भारत के लिए हेमलता ने 2.2 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए। पूजा वस्त्राकर और दीप्ती शर्मा को दो-दो विकेट मिले। राधा यादव ने एक विकेट लिया। भारत का अगला मैच बांग्लादेश के साथ तीन अक्तूबर को मलेशिया से होगा। 

ये भी देखें  

टी20 सीरीज में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें