28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमधर्म संस्कृतिये हैं महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध गणेश मंदिर, जहां गणेश चतुर्थी के...

ये हैं महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध गणेश मंदिर, जहां गणेश चतुर्थी के मौके पर उमड़ती है भीड़

गणेश चतुर्थी का पर्व इन मदिरों में धूम धाम से मनाया जाता हैं।

Google News Follow

गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस वर्ष 31 अगस्त को बप्पा का आगमन होनेवाला हैं। महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का यह त्योहार 11 दिनों तक चलता है। महाराष्ट्र में होनेवाले इस पवित्र महोत्सव को देखने के लिए भारी तादात में लोग पहुंचते हैं। इस उपलक्ष्य में भक्तों की भीड़ गणेश मदिरों में खूब उमड़ती हैं। ऐसे में यदि आपने गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर महाराष्ट्र जाने का विचार किया हैं, तो इन बेहतरीन जगहों के बारे में आपको जानना जरूरी है।  

मुंबई के दादर में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर गणेश चतुर्थी के शुभ मौके  पर महाराष्ट्र में घूमने और दर्शन करने लायक सबसे प्रसिद्ध जगह है। गणेश चतुर्थी के त्योहार में रोजाना लाखों भक्त गणेश दर्शन के लिए यहाँ पहुंचते हैं। इस त्योहार के मौके पर आम जन से लेकर बॉलीवुड सितारे और कई दूसरी बड़ी हस्तियाँ भी सिद्धि विनायक के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।  

पाली के बल्लालेश्वर मंदिर में भगवान गणेश जी का एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है। इस पर्व में यह जगह घूमने के लिए योग्य हैं। इस मंदिर की मान्यता है कि यहाँ श्री गणेश जी किसी साधारण व्यक्ति जैसे परिधान यानी धोती-कुर्ते में विराजित हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर मंदिर के आसपास मेला भी आयोजित होता है।  

रत्नागिरी जिले में स्थिति गणपति पुले मंदिर भक्तों के लिए बहुत ही खास है। इस मंदिर की खासियत हैं क्योंकि यह देश के उन मंदिरों में शामिल है जहां मूर्ति का चेहरा पश्चिम की और है। गणेश चतुर्थी के पर्व पर यहाँ खास कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता हैं।  

पुणे को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। इस शहर के लगभग हर गली व चौराहे पर गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन घूमने के लिए पुणे के श्रीमंत दगड़ूशेठ हलवाई गणपती मंदिर जा सकते हैं। यहाँ पर गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में कई तरह के कार्यक्रमों को आयोजन होता हैं और लोग बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लेते हैं।  

गणेश चतुर्थी के पर्व पर इन जगहों के अलावा महाराष्ट्र के कई अन्य जगहों पर भी घुमा जा सकता हैं जैसे- महड का अष्टविनायक वरदविनायक मंदिर, थेउर का चिंतामणी मंदिर, और लेणयाद्री का श्री गिरजात्मज गणपती मंदिर इत्यादि।   

ये भी देखें 

मुकेश अंबानी के बेटे ने दुबई में खरीदा अब तक का सबसे महंगा घर

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें