24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमधर्म संस्कृतिमिला तीन तलाक तो रुबीना बनी पुष्पा, शौहर के दोस्त के साथ...

मिला तीन तलाक तो रुबीना बनी पुष्पा, शौहर के दोस्त के साथ लिए सात फेरे  

तलाक पीड़िता ने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के बरेली में तीन तलाक पीड़िता ने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया। सबसे बड़ी बात यह है कि पीड़िता का शौहर शोहेब शराब के नशे में अपनी पत्नी रुबीना को तीन तलाक दिया था। रुबीना का पति आये दिन उसके साथ मारपीट करता था। अब जब पीड़िता ने शोहेब के ही एक दोस्त जो हिन्दू है से शादी कर है तो वह अब से जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने सुरक्षा की मांग की है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता रुबीना और शोहेब का निकाह नौ साल पहले हुआ था। कुछ समय तो सब ठीक चला लेकिन कुछ समय के बाद शोहेब रुबीना से मारपीट करने लगा था। रुबीना के अनुसार शोहेब ने शराब पी रखी थी और शराब के नशे में ही उसने उसे तलाक दे दिया। शोहेब से रुबीना के तीन बच्चे हैं।

रुबीना के अनुसार, शोहेब हरिद्वार के हल्द्वानी का रहने वाला है जबकि रुबीना रामपुर की। दोनों में प्रेम विवाह हुआ था। रुबीना का कहना है कि कुछ दिन तो सब कुछ ठीक ठाक चला लेकिन कुछ समय के बाद शोहेब उस पर शक करने लगा और शराब पीकर उससे मारपीट करता था जिसे वह तंग हो चुकी थी। इसी दौरान उसकी मुलाक़ात प्रेमपाल से हुई जो उसके पति का दोस्त है। रुबीना का कहना है कि प्रेमपाल से उसकी जान पहचान इस लिए हो गई कि वह उसके पति का दोस्त था और उसके घर आना जाना था। रुबीना का कहना है कि प्रेमपाल से  उसने आपबीती बताई तो दोनों ने शादी कर ली।

दोनों ने बरेली के मढ़ीनाथ मंदिर में शादी कर ली। इससे पहले रुबीना ने अपना इस्लाम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया। और वह रुबीना से पुष्पा हो गई। दोनों की शादी पंडित केके शंकरधर  ने कराई।

ये भी पढ़ें 

इटली शहर में मिलता है दुनिया का सबसे महंगा पिज्जा

विपक्षी​ नेता​ सीबीआई, ईडी और पुलिस के खतरे में जी रहे हैं​ ​​- ​कपिल सिब्बल 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें