27.9 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमस्पोर्ट्सऋषभ पंत के बाद एक और भारतीय क्रिकेटर बैसाखी के सहारे!

ऋषभ पंत के बाद एक और भारतीय क्रिकेटर बैसाखी के सहारे!

केएल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की टीम से भी बाहर हो गए।

Google News Follow

ऋषभ पंत बीते साल सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई और अब वो रिकवर हो रहे हैं। इसी दौरान उनकी कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिसमें वो बैसाखियों के सहारे चलते नजर आए थे। वहीं अब भारतीय टीम के एक और क्रिकेटर की ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है जो बैसाखियों के सहारे चलते नजर आए। दरअसल हाल ही में जांघ में लगी चोट के कारण केएल राहुल आईपीएल 2023 से बाहर हो गए थे और अब उनकी सर्जरी हुई है।

केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं और आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान उनकी जांघ में चोट लग गई थी। इसी वजह से वो आईपीएल के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए और 7 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर ईशान किशन को चुना है।

केएल राहुल ने अपनी सर्जरी पर एक अपडेट साझा किया था। पहली तस्वीर में केएल राहुल बैसाखी की मदद से विदेशी सड़क पर चलते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में उनके साथ आथिया भी हैं। जबकि तीसरी फोटो में वो वॉकर के सहारे चलते दिख रहे हैं। उन्होंने बताया था, “मेरी सर्जरी सफल रही है। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का शुक्रिया कि सारी चीजें आसानी से पूरी हो गईं। मैं अब ठीक होने की राह पर हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और मैदान पर वापसी के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

ये भी देखें 

भारतीय टीम को बड़ा झटका, WTC Final से बाहर हुए केएल राहुल

​WTC फाइनल में राहुल की जगह लेंगे ईशान किशन, BCCI ने किया ऐलान​!​

कोहली को ओपनिंग देने के सवाल पर राहुल का जवाब बना चर्चा का विषय

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें