28 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमस्पोर्ट्सभारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए उतावले हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच

भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए उतावले हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच

संन्यास लेने के बाद भारत-पाकिस्तान मैच लाइव देखूंगा- एरोन फिंच

Google News Follow

Related

भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा से ही काफी रोमांचक रहा है। भारत-पाकिस्तान मैच पर सिर्फ इन दोनों देशों के क्रिकेट फैंस की ही नहीं बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियो की नजर रहती है। जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं तो दर्शकों का उत्साह देखने लायक होता है। 23 अक्टूबर को हुए मैच में इस बात का प्रमाण भी मिल चुका है।

23 अक्टूबर को टी20 वर्ल्ड कप 2022 सुपर-12 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। वहीं इस मैच को देखकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच भी काफी दंग रह गए थे। हालांकि अब उन्होंने संन्यास के बाद भारत-पाकिस्तान मैच लाइव देखने की इच्छा जताई है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया मुकाबला काफी उतार-चढ़ाव भरा था। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच भी इन दो कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच हुए मैच को लेकर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बने माहौल को देखकर दंग रह गए।

फिंच ने यूट्यूब चैनल पर पत्रकार मेलिंडा फैरेल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि नतीजा चाहे जो भी हो पर भारत-पाकिस्तान का खेल अद्भुत था। मैं वास्तव में घर पर बैठा था, घबराया हुआ था। मैं बिल्ड-अप को देखकर घबरा गया था क्योंकि मुझे पता है कि यह कितना बड़ा मुकाबला है और मैं उस दिन का इंतजार नहीं कर सकता जब मैं संन्यास ले सकूं और कहीं जाकर भारत-पाकिस्तान का खेल देख सकूं।

विराट कोहली की तारीफ करते हुए फिंच ने कहा, ”यह क्या था विराट कोहली का एक मास्टरक्लास था! आपको हमेशा लगेगा कि सिर्फ तीन ओवर बचे हुए हैं लेकिन अगर आप अभी भी वहां हैं आप जानते हैं कि वह वहां रहते हुए विपक्ष पर कितना दबाव डालता है और हां, यह देखना बहुत अच्छा था।

अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार टी 20 चैंपियन बनाने वाले एरोन फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने वाली ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में श्रीलंका पर शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं इंग्लैंड के साथ मेलबर्न में होने वाला तीसरा मैच बारिश की वजह से धुल गया।

ये भी देखें 

विराट ने दिया दिवाली का तोहफा, पाकिस्तान को चार विकेट से हराया

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,137फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें