24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमस्पोर्ट्सIPL 2023: CSK ने MI को सात विकेट से हराया, रहाणे ने...

IPL 2023: CSK ने MI को सात विकेट से हराया, रहाणे ने खेली अर्धशतकीय पारी

चेन्नई की तरफ से रहाणे ने 61 रन बनाए

Google News Follow

आईपीएल का 12वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेडे़ में खेला गया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की तरफ से पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 21 गेंद पर 32 रन बनाए। टिम डेविड ने 22 गेंद पर 31 रन का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 22, कप्तान रोहित शर्मा ने 21, ऋतिक शौकीन ने नाबाद 18 और कैमरन ग्रीन ने 12 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स पांच, अरशद खान दो और सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर आउट हुए। पीयूष चावला ने नाबाद पांच रन बनाए। मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय ने एक-एक विकेट लिए।

158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की तरफ से रहाणे ने 27 गेंद पर 61 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 36 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। शिवम दुबे ने 26 गेंद पर 28 और अंबाती रायुडू ने 16 गेंद पर नाबाद 20 रन बनाए। डेवोन कॉन्वे खाता नहीं खोल सके। चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। मिचेल सैंटनर और तुषार देशपांडे को दो-दो सफलता मिली। सिसांदा मगाला ने एक विकेट अपने नाम किया।

ये भी देखें 

IPL 2023: KKR की पहली जीत, RCB को 81 रन से हराया

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें