28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमस्पोर्ट्सCM योगी ने हॉकी टीम की जीत को 5 अगस्त के इतिहास...

CM योगी ने हॉकी टीम की जीत को 5 अगस्त के इतिहास से जोड़ा, देखें ट्वीट

Google News Follow

गोरखपुर। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय मेंस हॉकी टीम ने कांस्य जीतकर 41 साल का सूखा खत्म किया। इस जीत पीएम मोदी ने भारतीय मेंस हॉकी टीम को बधाई दी तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भी कुछ अलग अंदाज में आज की तारीख को याद किया। उन्होंने पांच अगस्त को मिली जीत को दो साल पहले धारा-370 को जम्मू -कश्मीर से हटाए जाने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन से जोड़ा है।

आज 05 अगस्त की ऐतिहासिक तिथि को एक इतिहास और बन गया…
‘टीम इंडिया’, जय हिन्द!
-Yogi Adityanath, @myogiadityanath

सीएम योगी आज राममंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन की पहली वर्षगांठ पर अयोध्‍या जा रहे हैं। वह वहां श्री रामलला की भव्‍य आरती करेंगे। सीएम ने आज सुबह भूमिपूजन की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्‍य में प्रदेश और देश की जनता को बधाई भी दी। सीएम कल गोरखपुर के दौरे पर गए थे। आज सुबह से गोरखपुर में उनके कई कार्यक्रम हैं। इस बीच टोक्‍यो ओलंपिक से हॉकी टीम की शानदार कामयाबी की खबर आई तो तो उन्‍होंने इस मौके को पांच अगस्‍त को हुए देश के दो बड़े घटनाक्रमों से जोड़ दिया।
उन्‍होंने लिखा कि पांच अगस्‍त की ऐतिहासिक तिथि को एक और इतिहास बन गया गया है। गौरतलब है कि भारतीय टीम भारतीय टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक हासिल किया है। जर्मनी के खिलाफ मुकाबले में 1-3 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की और 5-4 से मुकाबला जीत लिया। इसके साथ ही टोक्‍यो आलंपिक में पुरुष हॉकी टीम ने कांस्‍य पदक अपने नाम कर लिया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें