30.5 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमस्पोर्ट्सभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला, कौन जीतेगा WTC का खिताब?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला, कौन जीतेगा WTC का खिताब?

भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

Google News Follow

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान में खेला जाएगा। वहीं दोनों टीमों का प्रयास मैच जीतकर चैम्पियन बनने का रहेगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 3 बजे शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में पहुंची है। वहीं टीम इंडिया ने दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल तक का सफर तय किया है।

गौरतलब है कि साल 2021 में शुरू हुआ दूसरे संस्करण में ऑस्ट्रेलिया ने पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर खत्म किया। जबकि भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही। इससे पहले WTC के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और भारत के बीच में खेला गया था। जिसमें कीवी टीम ने जीत हासिल करते हुए गदा अपने नाम की थी।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत में टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा डिजिटल में मुकाबले का सीधा प्रसारण डिजनी+हॉटस्टार पर किया जाएगा। भारत में पिछली बार की तरह इस बार मैच की रेडियो पर कॉमेंट्री ऑल इंडिया रेडियो पर की जा सकती है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 106 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। दोनों के बीच पहला टेस्ट मैच 1947 में खेला गया था। कुल खेले गए 106 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 44 बार जीत अपने नाम दर्ज कर चुकी है, जबिक भारतीय टीम ने 32 मैचों में जीत दर्ज की है। दोनों के बीच 29 टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुए हैं और एक मैच टाई रहा है। वहीं इससे पहले, इसी साल फरवरी-मार्च में दोनों ही टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली गई थी, जिसमें भारतीय टीम ने 2-1 से जीत अपने नाम की थी।

दोनों टीमों में ये खिलाड़ी हैं

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, इशान किशन। स्टैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव

ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (कीपर), कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (कीपर), उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिचेलस्टार्क , डेविड वार्नर, माइकल नेसर।

ये भी देखें 

BCCI ने शेयर किया टीम इंडिया की नई जर्सी का वीडियो

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता खिताब, चौथी बार बना चैम्पियन

पंजाब की राह पर राजस्थान कांग्रेस, सचिन पायलट की नई उड़ान!

BBC ने की “कर चोरी”! आयकर विभाग ने दिल्ली मुंबई में मारा था छापा     

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें