29.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमस्पोर्ट्सदिल्ली कैपिटल्स के कप्तान 'अक्सर पटेल'!

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ‘अक्सर पटेल’!

Google News Follow

दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए अक्षर पटेल को अपना कप्तान नियुक्त किया है। पिछले साल नवंबर में हुई मेगा नीलामी से पहले कप्तान ऋषभ पंत के दिल्ली टीम छोड़ने के बाद उनकी जगह ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया था। भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले अक्षर पटेल को दिल्ली टीम का कप्तान बनाया गया है। इस बीच, लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने नीलामी में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा है।

इससे पहले उम्मीद की जा रही थी कि केएल राहुल टीम के कप्तान होंगे, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें नीलामी में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने अक्षर पटेल को मौका दिया है। अक्षर पटेल इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने 2018 से 2024 तक 16 टी20 मैचों में बड़ौदा का नेतृत्व किया, जिनमें से 10 में जीत हासिल की। उन्होंने 12 मई 2024 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व भी किया। हालाँकि, दिल्ली यह मैच 47 रनों से हार गई।

दरम्यान अक्सर पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात है और मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं टीम के sमालिकों और सहयोगी स्टाफ का बहुत आभारी हूं। दिल्ली का कप्तान नियुक्त होने के बाद अक्षर पटेल ने कहा, “मैंने कैपिटल्स में अपने कार्यकाल के दौरान एक क्रिकेटर और एक व्यक्ति के रूप में विकास किया है और मैं आगे इस टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार और आश्वस्त हूं।”

टी20 कप्तान के तौर पर अक्षर ने 36.40 की औसत से 364 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर पिछले साल आरसीबी के खिलाफ 57 रन रहा है। गेंद के साथ, उन्होंने 29.07 की औसत से 13 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 में बड़ौदा के खिलाफ 4-0-13-2 रहा है।

यह भी पढ़ें:

बजट में रुपये का सिंबल हटाने पर के. अन्नामलाई का डीएमके सरकार पर हमला, कहा आप और कितना मूर्खतापूर्ण निर्णय ले सकते हैं!

राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी और ट्रंप को कहा ‘थैंक यू’!

संभल: होली के बीच सीओ अनुज चौधरी अर्धसैनिक बलों के साथ कर रहे गश्त!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें