26 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमस्पोर्ट्सधोनी की सर्जरी करनेवाले डॉ. डिनशॉ परदीवाला, कई खिलाड़ियों का कर चुके...

धोनी की सर्जरी करनेवाले डॉ. डिनशॉ परदीवाला, कई खिलाड़ियों का कर चुके है इलाज

दिनशॉ स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक्स में विशेषज्ञ होने के साथ-साथ अस्पताल में स्पोर्ट्स मेडिसिन के निदेशक भी हैं।

Google News Follow

IPL 2023 के पहले मैच के दौरान एमएस धोनी चोटिल हुए थे। दरअसल धोनी को घुटने की समस्या से जूझते हुए देखा गया था। कभी वो प्रैक्टिस के दौरान लंगड़ाते दिखे, तो कभी पट्टी में नजर आए। वहीं आईपीएल जीतने के 48 घंटे के अंदर ही उन्होंने मुंबई के डॉक्टर से संपर्क किया। धोनी अपने घुटने का इलाज कराने के लिए बुधवार (31 मई) को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में थे। गुरुवार को धोनी का सफल ऑपरेशन हुआ। घुटने की सर्जरी के बाद धोनी फिलहाल हॉस्पिटल में ही हैं।

धोनी का ऑपरेशन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में डॉक्टर डिनशॉ परदीवाला ने किया है। दिनशॉ स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक्स में विशेषज्ञ होने के साथ-साथ अस्पताल में स्पोर्ट्स मेडिसिन के निदेशक भी हैं। वही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत का इलाज भी कर रहे हैं। वह ओलंपिक चैपियन नीरज चोपड़ा का भी 2019 में ऑपरेशन कर चुके हैं।

इसके अलावा डॉक्टर डिनशॉ परदीवाला ने महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा का भी इलाज किया है। उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और महिला पहलवान गीता फोगाट, बबीता फोगाट का भी इलाज कर चुके हैं।

पारदीवाला मुंबई के उपनगर अंधेरी में कोकिलाबेन अस्पताल में आर्थ्रोस्कोपी और शोल्डर सर्विस के निदेशक हैं। आर्थोस्कोपिक सर्जरी में अपना शानदार योगदान के लिए उन्हें 2009 में आीएसएकेओएस जॉन जॉयस अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

धोनी के घुटने की सर्जरी होने के बाद अब उनके अगले सीजन में खेलने की भी उम्मीद जाग उठी है। IPL 2023 के फाइनल के बाद धोनी से सवाल हुआ था कि क्या वो इनका आखिरी आईपीएल है। इस पर उन्होंने कहा था कि बेस्ट टाइम तो यही है लेकिन जिस तरह का प्यार उन्हें फैंस ने इस सीजन में दिया है, उसके बाद वो उन्हें गिफ्ट देना चाहेंगे। वो अगले सीजन में भी खेलना चाहेंगे।

ये भी देखें 

मुंबई में हुई MS Dhoni के घुटने की सर्जरी, IPL 2023 के दौरान हुए थे चोटिल

इंतजार खत्म, अरशद वारसी और बरुण सोबती स्टारर ‘असुर 2’ हुई रिलीज

IPL 2023: CSK के सम्मान में 2 जून को बड़ा आयोजन, CM एमके स्टालिन होंगे शामिल

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद पत्नी रिवाबा को गले लगाकर भावुक हुए जडेजा

CSK ने 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीता, धोनी ने जडेजा को गोद में उठाकर मनाया जश्न

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें