26 C
Mumbai
Wednesday, February 25, 2026
होमस्पोर्ट्सयूरो कप: 55 साल बाद भी इंग्लैंड को ट्राफी इंतजार, इटली ने...

यूरो कप: 55 साल बाद भी इंग्लैंड को ट्राफी इंतजार, इटली ने जीता ख़िताब

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। यूरो कप 2020 का फाइनल वेम्बली स्टेडियम में इंग्लैंड और इटली के बीच खेला गया। जिसमें इटली की टीम ने इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट 3-2 से हराया।बता दें कि इटली ने दूसरी बार यूरो कप का खिताब अपने नाम किया है। 55 साल के बाद भी इंग्लैंड का ट्राफी नहीं जीत पाया है।

शानदार चले मैच में इंग्लैंड के ल्यूक शॉ ने यूरो फाइनल के इतिहास में सबसे तेज गोल किया। शॉ ने मैच के दूसरे मिनट में गोल किया। अगर सटीक समय की बात की जाए तो गोल का सटीक समय 1 मिनट, 57 सेकंड था। इससे पहले 1964 में स्पेन के जीसस मारिया ने रूस के खिलाफ फाइनल में छठे मिनट में गोल दागा था। पहले हाफ तक इंग्लैंड इटली पर बढ़त बनाए थी। दूसरे हाफ तक आते आते भी इंग्लैंड को 1-0 से आगे था।
इंग्लैंड के हौसले बुलंद थे, दूसरे हाफ तक इंग्लैंड इटली पर हावी रहा। लेकिन खेल के 67वें मिनट में इटली ने गोल करके मुकाबले में बराबरी कर ली। लियोनार्डो बोनुची यूरो फाइनल के इतिहास में सबसे उम्रदराज गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। लियोनार्डो बोनुची ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 34 साल 71 दिन के बोनुची फाइनल में गाेल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। पूरा समय हो जाने के बाद भी दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर रहीं। यूरो कप 2020 टूर्नामेंट का परिणाम पेनल्टी शूटआउट से निकला।
इससे पहले 1976 में पेनल्टी ने रिजल्ट निकला था। पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड की ओर हैरी कैन, हैरी मैगुओर ने गोल किए जबकि मार्कस रैशफोर्ड, जेडन सांचो और बुकायो साका गोल नहीं कर सके। वहीं इटली की ओर से डोमनिका बेरार्डी, लियोनार्डो बोनुची, फेडरिको ने गोल किया। आंद्रेई बेलोटी, जोर्गिन्हो गोल नहीं कर सके।इटली ने दूसरी बार यूरो कप का खिताब जीता है। इटली की चार विश्व कप जीत में से आखिरी सफलता 2006 में मिली थी। 55 साल के बाद भी इंग्लैंड का ट्राफी पाने का इंतजार खत्म नहीं हो सका। आखिरी ट्राफी 1966 में जीती थी। तब से प्रशंसक ट्रॉफी का इंतजार कर रहे हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,132फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें