28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमस्पोर्ट्सपूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज दानिश कनेरिया: भारतीय खिलाड़ियों में देशभक्ति का जज्बा, पाकिस्तानी...

पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज दानिश कनेरिया: भारतीय खिलाड़ियों में देशभक्ति का जज्बा, पाकिस्तानी टीम में नहीं!

Google News Follow

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार जीत पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ी अपने देश के लिए खेलते हैं, जबकि पाकिस्तान टीम में यह भावना नहीं दिखती। मीडिया एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान टूर्नामेंट का मेजबान था, लेकिन सबसे पहले बाहर होने वाली टीम भी वही बनी। दूसरी ओर, भारत पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रहा और शानदार खेल दिखाया।

पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने बताया कि जब भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से हारा था, तब से टीम ने लगातार आठ वनडे मुकाबले जीते और एक बेहतरीन प्रोसेस तैयार किया, जिसकी बदौलत उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

कनेरिया ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमजोरी को लेकर कहा,
“पाकिस्तान के पास न तो कोई प्रभावशाली खिलाड़ी है, न टीम में सही कॉम्बिनेशन है और न ही कोई सशक्त कप्तान। वहां क्रिकेट को राजनीति, दोस्ती और रिश्तेदारियों के चश्मे से देखा जाता है, जबकि भारत के खिलाड़ी अपने देश के लिए खेलते हैं और पूरी टीम भारत को जीत दिलाने के लिए खेलती है। यही वजह है कि भारत चैंपियन बना और पाकिस्तान संघर्ष कर रहा है।”

यह भी पढ़ें:

हरियाणा: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को दी श्रद्धांजलि!

अजेय भारत: 24 आईसीसी टूर्नामेंट मैचों में 23 जीत, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर कब्ज़ा!

बारा साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी की जीत, रोहित बने प्लेयर ऑफ़ द मैच, रचिन रविंद्र प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट!

भारत ने रविवार (9 मार्च) को खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। कप्तान रोहित शर्मा की 76 रनों की शानदार पारी और श्रेयस अय्यर, केएल राहुल व हार्दिक पांड्या के अहम योगदान से भारत ने मुकाबला जीत लिया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें