भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 वर्ष की उम्र में निधन

सलीम दुर्रानी भारत के लिए 29 टेस्ट खेल चुके, जिसमें उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक की मदद से 1202 रन बनाए थे।

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 वर्ष की उम्र में निधन

भारतीय क्रिकेट जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रहे थे। सलीम ने गुजरात के जामनगर में आखिरी सांस ली। सलीम दुर्रानी भारत के लिए 29 टेस्ट खेल चुके, जिसमें उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक की मदद से 1202 रन बनाए थे। साथ ही 75 विकेट भी लिए थे। वह पहले ऐसे क्रिकेटर थे, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्हें यह सम्मान 1960 में मिला था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विट कर सलीम दुर्रानी के निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दुर्रानी क्रिकेट लीजेंड थे और अपने आप में एक इंस्टटियूशन थे। वर्ल्ड क्रिकेट में भारत के विकास में उनका अहम योगदान रहा था। वो मैदान के अंदर और बाहर अपने अलग ही स्टाइल के लिए पहचाने जाते थे।

सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। वह सिर्फ आठ वर्ष के थे तब उनका परिवार पाकिस्तान के कराची जाकर बस गया था। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय दुर्रानी का परिवार भारत आ गया था। धीरे-धीरे सलीम की क्रिकेट में दिलचस्पी बढ़ी। 1960-70 के दशक में सलीम ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से पहचान बनाई थी। वह भारत के दिग्गज ऑलराउंडर्स में से एक रहे हैं। सलीम ने 1960 में मुंबई टेस्ट में डेब्यू किया था। वह छक्के लगाने के लिए ज्यादा मशहूर रहे। उन्होंने 1973 में ही क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया था। सलीम ने बॉलीवुड फिल्म ‘चरित्र’ में काम किया था।

ये भी देखें 

अभिनेता सलमान खान ने गोल्ड मेडल जीतने वाली निखत जरीन को यूं दी बधाई…

Exit mobile version