34 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमस्पोर्ट्सविश्व कप के फाइनल में पहुंचा फ़्रांस, मोरक्को को 2-0 से हराया

विश्व कप के फाइनल में पहुंचा फ़्रांस, मोरक्को को 2-0 से हराया

मोरक्को को हराकर फ़्रांस फाइनल में।

Google News Follow

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे समीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही फ्रांस 2022 फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है। फ्रांस ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया है। वह 1998 और 2018 में चैंपियन बना था। फुटबॉल विश्व कप में 2002 के बाद पहली बार कोई टीम लगातार दो फाइनल खेलेगी। फ्रांस 2018 फीफा वर्ल्ड कप का विजेता है।  

वहीं मोरक्को अब तीसरे स्थान के लिए 17 दिसंबर को क्रोएशिया के खिलाफ उतरेगा। वह अब तीसरे स्थान के लिए शनिवार 17 दिसंबर को होने वाले मुकाबले में क्रोएशिया के खिलाफ खेलेगी। उसके पास जीत के साथ टूर्नामेंट को समाप्त करने का अवसर होगा। मैच में मोरक्को मौके ही बनाते रह गया। उसने मैच में एक भी गोल नहीं किया। लीड लेने के बाद फ्रांस ने मोरक्को को मौके तो दिए पर गोल नहीं करने दिया। 

फ्रांस की ओर से 5वें मिनट में थियो हर्नांडेज ने पहला गोल दागा। 79वें मिनट रैंडल कोलो मुआनी ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। वह सब्सीट्यूट के तौर पर उतरे थे। उन्होंने उतरने के 44 सेकंड बाद ही गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। वहीं कतर के लुसैल स्टेडियम में 18 दिसंबर, रविवार को फाइनल मुकाबला फ़्रांस का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। 

ये भी देखें

फीफा वर्ल्ड कप 2022: मेसी का चला जादू, फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें