28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमस्पोर्ट्सBirthday: ICC ने बताया माही क्यों हैं ''कैप्टन कूल'' नए रोल के...

Birthday: ICC ने बताया माही क्यों हैं ”कैप्टन कूल” नए रोल के लिए अटकलें

Google News Follow

मुंबई। सफल भारतीय कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी कुछ भी करें खबर बन जाती है। कैप्टन कूल के मशहूर धोनी का आज 40 वां जन्मदिन है। उनको सोशल मीडिया में शुभकामना देने वालों का तांता लगा हुआ है। 4 जुलाई को उनकी शादी की सालगिरह थी। तीन दिन बाद उनका जन्मदिन। क्रिकेट के दिग्गजों ने शुभकामनायें देते हुए लिखा है कि इस साल महेंद्र सिंह धोनी रोल चुन सकते हैं।फ़िलहाल आईपीएल के चेन्नई सुपर किंग टीम के धोनी कप्तान हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान रह चुके हैं, जो अपनी कप्तानी में तीनों आईसीसी खिताब जीत चुके हैं। 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। मालूम हो कि कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर धोनी ने 2020 में 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा थी।

संभालेंगे कोच की कमान: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रैड हॉग ने एक ट्वीट कर अनुमान लगाया है कि चेन्नई सुपर किंग धोनी को आईपीएल सीजन के बाद रिटेन नहीं करेगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि चेन्नई के साथ धोनी की लोकप्रियता को देखते हुए महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ कोच की भूमिका में बने रहेंगे। बहरहाल, अब आने वाले समय में महेंद्र सिंह धोनी अपने लिए कौन सा रोल चुनते है उनसे बेहतर और कौन जान सकता है।
शुरू कर सकते हैं राजनीति पारी: कहा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी इस साल आईपीएल खेलने के बाद बीसीसीआई में किसी नई भूमिका जैसे कोच सिलेक्टर या अन्य पदाधिकारी के रूप में जुड़ सकते हैं। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी को राजनीति में लाने के लिए भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कई भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने तो मीडिया में यह बयान भी दिया है कि जल्द ही धोनी भाजपा में शामिल होने वाले हैं। हालांकि अभी तक धोनी का इस संदर्भ में कोई भी बयान नहीं आया है।
आईसीसी ने धोनी के 15 साल क्रिकेट करियर को लेकर ट्विटर पर चार मिनट और 56 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया है,आईसीसी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘ ये वे कारण हैं, जिसके चलते उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता है। धोनी के जन्मदिन पर बतौर कप्तान उनके द्वारा लिए गए कुछ शानदार फैसले।’ इस वीडियो में आईसीसी ने बताया है कि क्यों धोनी को कैप्टन कूल कहा जाता है। क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने साथ ही बतौर कप्तान धोनी द्वारा मैच के दौरान लिए गए कुछ शानदार और निर्णायक फैसले को भी दिखाया है।


🔹 2007 @T20WorldCup winner 🏆
🔹 2011 @cricketworldcup winner 🥇
🔹 2013 ICC Champions Trophy winner 🙌
🔹 17,266 runs in international cricket 🏏
A very happy birthday to one of India’s greatest captains, @msdhoni 🎂 pic.twitter.com/lqASS3BGkd
— ICC (@ICC) July 7, 2021
वीडियो में फैसलों का जिक्र: वीडियो में 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जोगिंदर शर्मा से गेंदबाजी कराना, 2015 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ ग्लैन मैक्सवेल के सामने रविचंद्रन अश्विन से गेंदबाजी कराने का फैसला, 2012 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ इरफान पठान से गेंदबाजी कराने का फैसला, 2016 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार रन आउट, 2016 टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली से गेंदबाजी कराने का फैसला और 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ युवराज सिंह से पहले खुद बल्लेबाजी के लिए आने का फैसला करना शामिल है। युवराज से पहले आकर धोनी ने भारत की पारी को संभाला था और गौतम गंभीर के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी करके 28 साल बाद एक बार फिर से भारत को चैम्पियन बनाया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें