29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमस्पोर्ट्सICC विश्वकप में श्रीलंका टीम का खराब प्रदर्शन, क्रिकेट बोर्ड को किया...

ICC विश्वकप में श्रीलंका टीम का खराब प्रदर्शन, क्रिकेट बोर्ड को किया निलंबित   

श्रीलंका खेल मंत्रालय के मंत्री रोशन राणासिंघे बोर्ड को सस्पेंड करने के बाद अंतरिम कमेटी का गठन किया है।        

Google News Follow

आईसीसी विश्वकप 2023 में श्रीलंकाई टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है। खेल मंत्रालय ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्रीलंका खेल मंत्रालय के मंत्री रोशन राणासिंघे बोर्ड को सस्पेंड करने के बाद अंतरिम कमेटी का गठन किया है। जिसकी अध्यक्षता 1996 में श्रीलंका को विश्व कप दिलाने वाले कप्तान अर्जुन राणातुंगा को बनाया गया है।

इसके अलावा पांच सदस्यों और सदस्यों को भी शामिल किया गया है। जिसमें हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जजों को शामिल किया गया है। अब यह कमेटी वर्तमान में श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड का कामकाज देखेगी। बता दें कि 2023 के विश्वकप में श्रीलंका टीम का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। अब तक के खेले गए सात मैचों में से टीम ने मात्र 2 मैच में ही जीत दर्ज की है। यानी श्रीलंका टीम ने पांच मैच हार गई है। इसके अलावा उसका नेट रन भी माइनस में है और अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। कहा जा सकता है कि अब श्रीलंका विश्वकप के सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी है।

श्रीलंका ने जो दो मैच जीते हैं, वे बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीते हैं। इसके साथ वह आठ अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। ऐसे में श्रीलंका में बवाल मचना कोई नई बात नहीं है।लेकिन यह अनुमान किसी को नहीं था कि श्रीलंका खेल मंत्रालय बोर्ड को ही निलंबित कर देगा। इस खबर से हर कोई हैरान है।

ये भी पढ़ें 

 

World Cup 2023: विराट कोहली के ऐतिहासिक शतक ने सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की!

मराठा आरक्षण: ‘हमले के दौरान घरों पर नंबर डाले गए’, मंत्री धनंजय मुंडे का सबसे बड़ा आरोप!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें