29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमस्पोर्ट्सICC वर्ल्ड कप 2023: भारतीय टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी हुए बाहर...

ICC वर्ल्ड कप 2023: भारतीय टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी हुए बाहर    

टीम की  बागडोर रोहित शर्मा के ही हाथ में होगी। जबकि उपकप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है।

Google News Follow

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की बागडोर रोहित शर्मा के ही हाथ में होगी। जबकि उपकप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है। 15 सदस्यीय टीम में तिलक वर्मा और  प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए है। केएल राहुल वर्ल्ड खेलेंगे। टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को भारतीय टीम की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया।

टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यही 15 खिलाड़ी वर्ल्ड कप में खेलेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप से पहले कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं होता है तो टीम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। बता दें कि आईसीसी के दिशा निर्देश अनुसार 28 सितंबर तक देश अपनी टीमों में बदलाव कर सकते हैं। अगर कोई देश अपनी टीम में कोई बदलाव करता है तो उसे आईसीसी की मंजूरी लेनी होगी। वर्ल्ड कप 2023 5 अक्टूबर से शुरू होगा। जिसका पहला मैच इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड  होगा। जबकि भारत का मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।

इस प्रकार है टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभम गिल, विराट कोहली , श्रेयस अय्यर ,ईशान किशन, केएल राहुल , हार्दिक पांड्या ,सूर्य कुमार यादव ,रवीन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल ,शार्दुल ठाकुर ,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और कुलदीप  यादव।

इनका कटा पत्ता: युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन , प्रसिद्ध कृष्णा ,रविचंद्रन अश्विन , शिखर धवन, तिलक वर्मा

ये भी पढ़ें

Bharat vs India महानायक को भाया “भारत”, सहवाग ने कर डाली ऐसी मांग  

इंडिया’ से ‘भारत’ एक सांस्कृतिक यात्रा का दर्शन

क्या मोदी सरकार बदलेगी देश का नाम, क्यों है कांग्रेस को आपत्ति?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें