27 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमस्पोर्ट्सपाकिस्तान को धूल चटाकर फाइनल में भारत

पाकिस्तान को धूल चटाकर फाइनल में भारत

भारत मेंस हॉकी टीम फाइनल में

Google News Follow

भारत की मेंस हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है. मेंस हॉकी के पहले सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया. दोनों टीमों के बीच मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि नतीजे के लिए आखिरी मिनट का इंतजार करना पड़ा. मैच के आखिरी मिनट में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की. मेंस हॉकी के पहले सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया.

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत दमदार अंदाज में की. भारत ने पहले क्वार्टर में ही पाकिस्तान पर 2-0 की बढ़त ले ली. भारत की स्थिति मैच में तब और मजबूत हो गई जब भारत ने अपनी बढ़त को दूसरे क्वार्टर में 2-0 से 3-0 कर लिया. लेकिन, उसके बाद मुकाबले में भारत का प्रहार कम पाकिस्तान का पलटवार ज्यादा नजर आया. पाकिस्तान ने देखते ही देखते भारत की 3-0 की बढ़त को 3-3 की बराबरी में बदल दिया.

पाकिस्तान के पलटवार से मुकाबला बराबरी पर आने के बाद रोमांच का पारा हाई हो गया. भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश करने लगी. ऐसे में मैच के आखिरी मिनट में गोल दागकर अभिषेक ने भारत की जीत पक्की कर दी. जीत का अभिषेक कराना वाला वो गोल भारत की तरफ से पाकिस्तान के गोल पोस्ट पर हुआ चौथा गोल रहा. अभिषेक के विनिंग गोल दागने से पहले भारत की तरफ से 3 और गोल हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत ने दागे. हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे जबकि सुखजीत ने एक गोल किया.

भारत की मेंस हॉकी टीम के फाइनल में पहुंचने के साथ ही एशियन गेम्स में वो देखने को मिला जो आखिरी बार 28 साल पहले हुआ था. 1998 के बाद ये पहला मौका है जब भारत की मेंस और विमेंस टीम एशियन गेम्स हॉकी के फाइनल में है. विमेंस टीम ने सेमीफाइनल में कोरिया को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था.

यह भी पढ़ें-

स्मित माछर पर चाकू से नहीं, बल्कि कुल्हाड़ी से हमला हुआ

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें