33 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमस्पोर्ट्सभारत ने इंग्लैण्ड को दूसरे टेस्ट मैच में 151 रनों से हराया,...

भारत ने इंग्लैण्ड को दूसरे टेस्ट मैच में 151 रनों से हराया, गेंदबाजों की धूम

Google News Follow

नई दिल्ली। भारत ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट में लॉडर्स स्टेडियम में खेले गए मैच में इंग्लैण्ड पर 151 रनो की बड़ी जित दर्ज की है। अब भारत ने 1-0  से बढ़त बना ली है। भारत मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड के सामने 60 ओवर में 272 राण बनाने का लक्ष्य रखा। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश टीम को ढेर कर दिया।

इस मैच में मोहम्मद सिराज ने दोनों पारियों में चार-चार विकेट लिए और कुल आठ विकेट चटकाए। वहीं इशांत शर्मा ने पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह को पहली पारी में कोई विकेट नहीं मिला लेकिन दूसरी पारी में तीन विकेट उनके नाम हुए. मोहम्मद शमी ने पहली पारी में दो और दूसरी में एक विकेट लिया।  लॉर्ड्स टेस्ट जीतने में भारतीय गेंदबाजों की बॉलिंग के साथ ही बैटिंग का भी योगदान रहा।दूसरी पारी में भारत ने मोहम्मद शमी (70 गेंदों पर नाबाद 56) और जसप्रीत बुमराह (64 गेंदों पर नाबाद 34) के बीच नौवें विकेट के लिए 89 रन की अटूट साझेदारी से आठ विकेट पर 298 रन बनाए।
शमी और बुमराह जब मैदान पर साथ आए जब भारत ने 209 रन आठ विकेट गंवा दिए। उस वक्त भारत के पास केवल 182 रन की बढ़त थी ,लेकिन फिर इन दोनों ने बाजी पलट दी।  जसप्रीत बुमराह को भले ही इस टेस्ट में केवल तीन विकेट मिले हो लेकिन उनकी गेंदों में धार रही. इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान उन्होंने जेम्स एंडरसन पर बाउंसर्स की बौछार कर दी थी. इससे यह इंग्लिश खिलाड़ी सब्र खो बैठा था। यहां तक कि पूरी इंग्लैंड की टीम बुमराह जब बैटिंग करने आए तब उनके पीछे पड़ गई। मगर बुमराह ने पहले बैट से करारा जवाब दिया और अपना विकेट नहीं गंवाया। उन्होंने अपना सर्वोच्च स्कोर खेलते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। फिर गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए पहले ही ओवर में रॉरी बर्न्स को आउट किया।
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट दूसरी पारी में भी जम गए थे। बुमराह ने उनकी पारी का अंत किया था। मोहम्मद सिराज के तो कहने ही क्या! ऑस्ट्रेलिया दौरे से टेस्ट डेब्यू करने वाला यह खिलाड़ी भारत के पेस अटैक का हिस्सा बन चुका है। मोहम्मद सिराज ने लॉर्ड्स की दोनों पारियों में अंग्रेजों को तबाह किया। दोनों पारियों में उन्होंने चार-चार विकेट लिए और दोनों पारियों में उनके पास हैट्रिक का मौका आया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें