29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमस्पोर्ट्सभारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 का मुकाबला आज

भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 का मुकाबला आज

3 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 0-1 से पिछड़ रही है।

Google News Follow

भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7:00 बजे से लखनऊ के भारत रत्न अटल विहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 3 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 0-1 से पिछड़ रही है। उसके सामने सीरीज गंवाने का खतरा है। इस मैच में हार से भारत की टी-20 में नंबर-1 रैंकिंग भी खतरे में पड़ जाएगी। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 21 रन से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में भारत को सीरीज बचाने के लिए अगला मैच हर हाल में जीतना होगा।

न्यूजीलैंड ने पहले टी20 मुकाबले में भारत को 21 रन से हरा दिया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। डेवोन कॉनवे ने 52 और डेरिल मिचेल ने नाबाद 59 रन की पारी खेली थी। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 47 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हार जीत के रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच मुकाबला बराबरी का है। दोनों ने अब तक 23 टी-20 मैच खेले हैं। इनमें 10 भारत और 10 न्यूजीलैंड ने जीते हैं। जबकि 3 मैच ड्रॉ रहे हैं। वहीं इकाना स्टेडियम की बात करें तो भारत ने यहां दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है। ऐसे में पंड्या की लीडरशिप वाली टीम इंडिया यह मैच जीतकर सीरीज में एक-एक की बराबरी हासिल करना चाहेगी।

ये भी देखें 

ND vs NZ 1st T20: टीम इंडिया ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें