29.7 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमस्पोर्ट्सभारत ने टी20 मैचों की सीरीज में श्रीलंका को हराकर 2-1 से...

भारत ने टी20 मैचों की सीरीज में श्रीलंका को हराकर 2-1 से जीत हासिल की

सूर्यकुमार यादव का धमाकेदार शतक, 51 गेंद पर नाबाद 112 रन की पारी खेली।

Google News Follow

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शनिवार, 7 जनवरी को भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 91 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने 2023 की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की।

राजकोट में भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद पर नाबाद 112 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने 46 और राहुल त्रिपाठी ने 35 रनों की शानदार पारी खेली। राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल की 51 रनों की साझेदारी रही। वहीं  श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने दो विकेट लिए।

वहीं 228 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरे श्रीलंकाई टीम की तरफ से बल्लेबाजी में कुशल मेंडिस और कप्तान दसुन शनाका ने 23-23 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। हार्दिक पांड्या, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल को दो-दो सफलता मिली। जबकि अक्षर पटेल ने एक विकेट अपने नाम किया।

दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 10 जनवरी को गुवाहाटी में पहला मैच होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर 12 जनवरी को दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 जनवरी को तिरुवनन्तपुरम में होगा। वनडे सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों की वापसी होगी।

ये भी देखें 

भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें