28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमस्पोर्ट्सIND Vs NZ: शुभमन गिल का लगातार दूसरा शतक, ​विराट का रिकॉर्ड...

IND Vs NZ: शुभमन गिल का लगातार दूसरा शतक, ​विराट का रिकॉर्ड भी तोड़ा​!​

जहां विराट कोहली और शिखर धवन ने 1000 एकदिवसीय रन पूरे करने के लिए 24 मैच लिए, वहीं शुभमन गिल ने 19 मैचों की केवल 19 पारियों में इस मील के पत्थर को पार किया।

Google News Follow

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युवा ओपनर शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार शतक जड़ा है। उन्होंने 87 गेंदों में तूफानी बल्लेबाजी की। इसमें उन्होंने 14 चौके और 2 छक्के लगाए। शुभमन गिल के लगातार दूसरा शतक जड़ने से प्रशंसकों में काफी खुशी है। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में 97 गेंदों पर 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 114 रन बनाए।

​​​इस दौरान उन्होंने 106 रन बनाए और वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने के विराट कोहली और शिखर धवन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जहां विराट कोहली और शिखर धवन ने 1000 एकदिवसीय रन पूरे करने के लिए 24 मैच लिए, वहीं शुभमन गिल ने 19 मैचों की केवल 19 पारियों में इस मील के पत्थर को पार किया।

​वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन तक पहुंचने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट देखें तो पाकिस्तान के फखर जमान का नाम सबसे पहले आता है। उन्होंने सिर्फ 18 पारियों में 1000 रन पूरे किए। गिल और पाकिस्तान के इमाम उल हक 19 मैच के साथ दूसरे नंबर पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि महान विवियन रिचर्ड्स 21 मैचों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

​यह भी पढ़ें-​

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तारीख आई सामने!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें