36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमस्पोर्ट्सवर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान,हार्दिक-...

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान,हार्दिक- भुनेश्वर का पत्ता कटा

Google News Follow

18 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 4 अगस्त से शुरू होगी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 

नई दिल्ली | बीसीसीआई ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज  लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। फ़ास्ट बॉलर मोहम्मद शमी तथा रवींन्द्र जडेजा की टीम वापसी हुई है। वहीं हनुमा विहारी का भी सलेक्शन हुआ है। आईपीएल 2021 में अपना प्रभाव नहीं छोड़ने वाले शुभमन गिल भी टीम में जगह दी गई है। इसके आलावा अक्षर पटेल ने भी वापसी की है जबकि हार्दिक पांड्या और भुनेश्वर कुमार की टीम में वापसी नहीं हो पाई है. वहीं युवा ओपनर पृथ्वी शॉ को भी इस दौरे के लिए नहीं चुना गया है. भारतीय टीम इस महीने के अंत में या फिर जून के पहले हफ्ते में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी.को टीम में जगह नहीं मिली है।
बता दें कि डब्ल्यूटीसी का फाइनल मैच पहले लॉर्ड्स के मैदान खेला जाना था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसको साउथैम्पटन में कराने का फैसला लिया गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 18 से 22 जून तक खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच 4 अगस्त से नॉटिंघम में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद सिराज को टीम में रखा गया है। दूसरे ओपनर के तौर पर मंयक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है। वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर भी टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। जडेजा और मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। जडेजा का प्रदर्शन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शानदार रहा था और उन्होंने हर्षल पटेल के एक ओवर में 37 रन जड़कर खूब वाहवाही लूटी थी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें