28 C
Mumbai
Saturday, September 21, 2024
होमस्पोर्ट्सIPL 2023: एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को 81 रन...

IPL 2023: एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को 81 रन से हराया

मुंबई ने दूसरे क्वालिफायर में जगह बनाई।

Google News Follow

Related

आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से हराकर क्वालीफायर-2 में पहुंच गई। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की पूरी टीम 101 रन पर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ ही मुंबई ने दूसरे क्वालिफायर में जगह बना ली है। अब शुक्रवार को मुंबई का सामना गुजरात से होगा।

आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 182 रन बनाए। इस दौरान टीम का एक भी खिलाड़ी अर्धशतक नहीं लगा सका। कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 चौके और एक छक्का शामिल रहा। कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन ओपनिंग करने आए। इस दौरान रोहित 11 रन बनाकर आउट हुए। इशान ने 15 रनों का योगदान दिया।

सूर्यकुमार यादव ने 33 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 26 रनों की अहम पारी खेली। वहीं नेहल वढेरा ने 12 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। क्रिस जॉर्डन ने 4 रन बनाए। जबकि टिम डेविड ने 13 रनों का योगदान दिया। मुंबई की पारी के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नवीन-उल-हक ने 4 विकेट लिए। यश ठाकुर ने 3 विकेट झटके। और मोहसिन खान को भी एक सफलता हाथ लगी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत खराब रही। पहली विकेट 12 के स्कोर पर गिरा। 23 के योग पर टीम को दूसरा झटका लगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा मार्कस स्टाइनिस ने रन बनाए। स्टाइनिस 40 रन बनाकर रन आउट हुए। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। मुंबई की तरफ से आकाश मधवाल ने चार ओवर में पांच रन देकर पांच विकेट चटकाए।

ये भी देखें 

सौरव गांगुली संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, अब त्रिपुरा स्टेट टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर बने

IPL 2023: फाइनल में पहुंची CSK, गुजरात को 15 रनों से हराया

IPL 2023: MI बनाम RCB किसे मिलेगी प्लेऑफ में जगह?, जानिए पूरा समीकरण

IPL 2023: आरसीबी ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया, विराट कोहली का शानदार शतक

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,378फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें