34 C
Mumbai
Tuesday, June 2, 2026
होमदेश दुनियासौरव गांगुली संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, अब त्रिपुरा स्टेट टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर...

सौरव गांगुली संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, अब त्रिपुरा स्टेट टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर बने

राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

Google News Follow

Related

भाजपा शासित त्रिपुरा ने क्रिकेटर सौरव गांगुली को अपना नया पर्यटन ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। त्रिपुरा सरकार ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। पूर्व भारतीय कप्तान ने मंगलवार को कोलकाता में गांगुली के आवास पर त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया। गांगुली ने नई जिम्मेदारी को लेकर कहा- वे तैयार हैं। स्पोर्ट्स से पर्यटन को काफी मदद मिलती है।

इस मौके पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि, ‘यह बहुत गर्व की बात है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जी ने त्रिपुरा टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनने के हमारे प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। आज उनसे टेलीफोन पर बातचीत हुई। विश्वास है कि गांगुली जी की भागीदारी निश्चित रूप से राज्य के पर्यटन क्षेत्र को गति प्रदान करेगी।’

पर्यटन मंत्री चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके जैसे प्रतिष्ठित व्यक्ति के ब्रांड एंबेसडर के रूप में होने से त्रिपुरा में पर्यटन क्षेत्र को बहुत लाभ होगा। ‘हमारे त्रिपुरा राज्य के पर्यटन को दुनिया में ले जाने के लिए बहुत सारे प्रचार और उचित ब्रांडिंग की जरूरत है और इसके लिए हमें एक लोकप्रिय ब्रांड एंबेसडर की जरूरत है जो पूरी दुनिया में जाना जाता है! त्रिपुरा के पर्यटन को दुनिया के सामने लाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दादा सौरव गांगुली से अधिक लोकप्रिय व्यक्तित्व कौन हो सकता है? उन्होंने कहा।’

दरअसल, यह कदम महत्वपूर्ण है, क्योंकि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले सौरव गांगुली को वर्षों से पश्चिम बंगाल सरकार से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला था। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को बंगाल का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। गांगुली, शाहरुख की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सदस्य रह चुके हैं।

ये भी देखें 

IPL 2023: गुजरात को महंगी पड़ी एक ‘नो बॉल’, ऋतुराज ने बदल दी खेल की तस्वीर

टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर, एक ही दिन में दो कलाकारों ने गंवाई जान

सौरव गांगुली को मिली ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा, पश्चिम बंगाल सरकार का फैसला

इन चार टीमों ने प्लेऑफ में बनाई जगह, जानें किसका दावा सबसे मजबूत

तमिलनाडु के विद्वान PM मोदी को सौंपेंगे सेंगोल, नए संसद में होगा स्थापित 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें