29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमस्पोर्ट्स​IPL 2023 Auction: आईपीएल के 16वें एडिशन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी...

​IPL 2023 Auction: आईपीएल के 16वें एडिशन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज

आईपीएल के नीलामी में 10 टीमें, 405 खिलाड़ी और 87 स्लॉट।

Google News Follow

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए शुक्रवार, 23 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे से कोच्चि में नीलामी  शुरू होगी। इसमें 87 स्लॉट के साथ 405 खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे। आईपीएल के 16वें एडिशन के लिए भारत से कुल 714 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर्ड कराया था जिनमें से बीसीसीआई ने 273 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया। भारत के 273 में से 195 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक आईपीएल में रूम शेयर नहीं किया है यानी पहली बार उन्हें आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। वहीं 10 टीमों के बीच बेस्ट प्लेयर को चुनने को लेकर जंग होगी। वहीं नीलामी में कुल 87 खिलाड़ी ही बिकेंगे। क्योंकि इतने ही स्लॉट खाली हैं।  

भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे। जबकि बाकी बचे 78 खिलाड़ी ऐसे हैं जो आईपीएल में खेल चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया 21 खिलाड़ियों के साथ दूसरे जबकि साउथ अफ्रीका 22 खिलाड़ियों के साथ तीसरे नंबर पर है। वेस्टइंडीज से 20, इंग्लैंड से 27 वहीं न्यूजीलैंड से 10 खिलाड़ी शामिल होंगे। श्रीलंका के 10 खिलाड़ी जबकि अफगानिस्तान और आयरलैंड के क्रमश: 8 और 4 खिलाड़ियों को नीलामी में मौका दिया गया है। इसके अलावा नीदरलैंड के एक बांग्लादेश से चार वहीं जिम्बाब्वे के दो खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि नामीबिया के 2 खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। कुल मिलाकर विदेश से 132 खिलाड़ी नीलामी में उतर रहे हैं।  

आईपीएल की नीलामी टीमों को अपनी टीम में कुछ नए चेहरों को जोड़ने का अवसर प्रदान करती है।  वहीं टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम के कई खिलाड़ियों पर दांव लगने की उम्मीद है। सनराइजर्स हैदराबाद 42.25 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में प्रवेश करेगा, जबकि पंजाब किंग्स के पास 32.2 करोड़ रुपये और लखनऊ सुपरजाएंट्स के पास 23.35 करोड़ रुपये राशि बची है। दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के पर्स में महज 7.05 करोड़ रुपये, जबकि रॉयल चैलेंजर्स के पास 8.75 करोड़ रुपये होंगे।

ये भी देखें 

​IPL 2023 Auction: 55 खिलाड़ियों पर लगेगी करोड़ों रुपये​ की नीलामी !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें