28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमस्पोर्ट्सIPL 2023: 'यह मेरे करियर का आखिरी दौर', धोनी ने दिए संन्यास...

IPL 2023: ‘यह मेरे करियर का आखिरी दौर’, धोनी ने दिए संन्यास के संकेत

एम एस धोनी ने कहा फैंस ने बहुत प्यार और स्नेह दिया।

Google News Follow

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी ने एक चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। हालांकि उन्होंने जो बयान दिया है उसे सुनकर निश्चित तौर पर कोई भी क्रिकेट प्रेमी खुश नहीं होगा। दरअसल चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात के संकेत दिए हैं कि आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद वह क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह देंगे।

एमएस धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद वो लगातार आईपीएल में खेल रहे थे। वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल 2023 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। इसके बाद वह टी20 लीग को भी अलविदा कह देंगे। हालांकि इसको लेकर अभी तक धोनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

41 साल के धोनी ने खुद स्वीकार किया कि वह अपने करियर के आखिरी दौर का आनंद लेना चाहते हैं। धोनी ने कहा, ”चाहे मैं जितना भी लंबा खेलूं, लेकिन यह मेरे करियर का आखिरी चरण है। इसका लुत्फ उठाना जरूरी है। दो साल बाद प्रशंसकों को यहां आकर देखने का मौका मिला है। यहां आकर अच्छा लग रहा है। दर्शकों ने हमें बहुत प्यार और स्नेह दिया है।”

हालांकि हैदराबाद के खिलाफ अपने गेंदबाजी के फैसले से धोनी उतना खुश नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिल रहा लेकिन कोई शिकायत नहीं। चेन्नई के कप्तान ने इस सीजन में आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी की है और दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने छह मैचों की चार पारियों में उन्होंने 59 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी का औसत 59 और स्ट्राइक रेट 210.71 का रहा है। उन्होंने दो चौके और छह छक्के लगाए हैं।

वहीं यह इस सीजन चेन्नई की छह मैचों में चौथी जीत है। टीम दो मैच हारी है। आठ अंकों के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। उसके राजस्थान और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बराबर अंक हैं, लेकिन राजस्थान का रन रेट इन सबमें सबसे बेहतर है और इस वजह से आरआर की टीम शीर्ष पर है। लखनऊ दूसरे और चेन्नई तीसरे स्थान पर है।

ये भी देखें 

IPL 2023: इशांत शर्मा की शानदार वापसी के बाद डेविड वॉर्नर का बड़ा बयान!

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें