इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस ने आखिरकार अपने पहले मैच में जीत दर्ज कर कलंक धो दिया। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर 2012 के बाद पहली बार सीजन के ओपनिंग मुकाबले में जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने 13 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं, यह जीत मुंबई इंडियंस के IPL इतिहास की सबसे बड़ी रन चेज भी साबित हुई। टीम ने 220 रनों के लक्ष्य को हासिल कर 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाए गए 219 रन के अपने पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 220/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों में 67 रन की संयमित पारी खेली और टीम की पारी को संभाला। इस बड़े स्कोर के बाद लग रहा था कि मुंबई का खराब ओपनिंग रिकॉर्ड जारी रहेगा।
हालांकि, मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाजों ने मैच का रुख पूरी तरह बदलकर रख दिया। पहली विकेट के लिए दिग्गज बल्लेबाज रोहीत शर्मा और रायन रिकेल्टन के बीच 148 रनों की साझेदारी बनी। रोहित शर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए KKR के गेंदबाजों पर शुरुआती दबाव बना दिया। रोहित के आउट होने के बाद भी रिकेल्टन ने रन गति बनाए रखी। सूर्यकुमार यादव ने भी 8 गेंदों में 16 रनों की तेज पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित करने में योगदान दिया।
तोड़े रिकार्ड्स
वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन मुंबई के बल्लेबाजों पर लगाम लगाने में नाकाम रहे। बड़े लक्ष्य के बावजूद मुंबई इंडियंस ने इसे बिना किसी दबाव के हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस का 2013 से 2025 तक का रिकॉर्ड ओपनिंग मैचों में निराशाजनक रहा, जहां टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 2026 में इस जीत के साथ टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है और टूर्नामेंट में मजबूत दावेदारी पेश की है।
यह भी पढ़ें:
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही लोगों की तकदीर: पीएम मोदी
लो ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज करना खतरनाक, तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
गर्मी में क्यों जरूरी है सौंफ का सेवन? जानिए इसके जबरदस्त फायदे
