28.3 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमस्पोर्ट्सIPL 2026: आरसीबी को लगा झटका, तेज गेंदबाज निजी कारण से लीग...

IPL 2026: आरसीबी को लगा झटका, तेज गेंदबाज निजी कारण से लीग से हुए बाहर

Google News Follow

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जिससे पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज यश दयाल निजी कारणों के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। RCB 28 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के साथ अपना अभियान शुरू करने जा रही है।

दयाल का ट्रेनिंग सेशन से नदारद रहना और टीम बस के पोस्टर पर उनकी तस्वीर का न होना, पहले ही उनके बाहर होने की अफवाहों को हवा दे चुका था। अब आरसीबी के क्रिकेट डायरेक्टर, मो बोबाट ने उनके बाहर होने से जुड़े सभी शक दूर कर दिए हैं।

बोबाट ने यह भी कहा कि भले ही दयाल टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, लेकिन फिर भी वह कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा बने रहेंगे। टीम मैनेजमेंट इस मुश्किल समय में भी खिलाड़ी का साथ देता रहेगा।

बोबाट ने मंगलवार (24 मार्च)को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “मैं बस यह पुष्टि करना चाहता हूं कि यश टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे। जैसा कि आप जानते हैं, वह अभी एक निजी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। मैं यह भी स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमने अब तक यश का पूरा साथ दिया है। इस बात का सबूत यह है कि जब हमारे पास खिलाड़ियों को रिटेन करने या रिलीज करने का मौका था, तब भी हमने उन्हें रिटेन किया। हम उन्हें रिटेन करना चाहते थे। वह अभी भी कॉन्ट्रैक्ट में हैं और आने वाले कुछ समय तक कॉन्ट्रैक्ट में ही बने रहेंगे।”

उन्होंने कहा, “हम यश दयाल से लगातार संपर्क में हैं। मैंने आज उनसे पहले भी बात की थी, लेकिन यह तय किया गया है कि इस समय उनका हमारे साथ जुड़ना न तो उनके अपने हित में है और न ही फ्रेंचाइजी के हित में है। हमारा समर्थन उनके साथ बना रहेगा, और वह अभी भी हमारे साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं। जब वह अपनी निजी मुश्किलों से गुजर रहे होंगे, तब भी हम उनसे बातचीत जारी रखेंगे।”

यश दयाल ने हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्वेता पुंडीर से शादी रचाई है। वह पिछले कुछ समय से बड़े विवादों के केंद्र में रहे हैं। कुछ महीने पहले उन्हें अग्रिम जमानत देने से मना कर दिया गया था, क्योंकि वह एक ऐसे मामले में शामिल थे जिसमें उन पर कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप था।

यह विवाद जुलाई 2025 में तब शुरू हुआ, जब उनके खिलाफ शादी का झांसा देकर एक महिला का कथित तौर पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए एक मुकदमा दायर किया गया। इसके बाद जयपुर में उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एक और नया मामला सामने आया।

यह भी पढ़ें:

रिपोर्ट: भारतीय शेयर बाजार दमदार वापसी करेगा, रुपया 91 तक संभव!

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका!

श्रद्धा आर्या ने राहुल नागपाल पर लुटाया प्यार, खास पोस्ट से बनाया पति का दिन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें