29.1 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमस्पोर्ट्सRevealing:कहीं बायो बबल टूटने का यह तो कारण नहीं? प्रतिबंध को नहीं...

Revealing:कहीं बायो बबल टूटने का यह तो कारण नहीं? प्रतिबंध को नहीं मानते थे भारतीय खिलाड़ी

Google News Follow

मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच जेम्स पेमेंट का बड़ा खुलासा

मुंबई। मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच जेम्स पेमेंट ने आईपीएल 2021 पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान बायो बबल का अनुभव बताते हुए कहा कि कुछ भारतीय खिलाडी रोक-टोक को नहीं मानते थे. बता दें कि खिलाडियों की सुरक्षा के लिए आईपीएल 2021 का मैच बायो बबल के सुरक्षा घेरे में हो रहा था। जिसमें खिलाड़ी एक काल्पनिक सुरक्षा घेरे में रहते हैं। बावजूद इसके कई खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित हो गए थे और आईपीएल के बाकी मैच अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दिया गया है।

न्यूजीलैंड की वेबसाइट stuff.co.nz से बातचीत में जेम्स पेमेंट ने कहा, कुछ भारतीय खिलाड़ी रोक-टोक को पसंद नहीं करते थे. जब भी उन्हें कहा जाता कि क्या कारण है और क्या नहीं तो उन्हें यह अच्छा नहीं लगता. लेकिन हम सुरक्षित थे. किसी भी समय हमें नहीं लगता था कि बबल के साथ गड़बड़ी हुई है. सफर करना ही चुनौती थी. लेकिन हमारे साथ ऐसे भारतीय खिलाड़ी थे जिनके परिवार बहुत बीमार थे. वहां किसी ने अपनों को खोया भी था और हम उनसे सीखते भी थे जो कहते थे कि नहीं, हम चाहते हैं कि आईपीएल जारी रहे.

यह भारतीय लीग है जिसे भारतीय चलाते हैं और जिसके ज्यादातर दर्शक भी भारतीय हैं. हम तो भाग्यशाली लोग थे जो पेशेवर तरीके से अपनी सेवाएं दे रहे थे. पेमेंट ने बबल से बाहर की स्थितियों के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, सड़कों पर एंबुलेंस दिखती रहती थीं. लेकिन जब हम बस में जा रहे होते तब लोग हमारी तरफ हाथ हिलाते थे. हमें प्रैक्टिस करते हुए देखते थे. ऐसा नहीं था कि हम युद्धग्रस्त इलाके में थे लेकिन आपको टीवी पर तस्वीरें दिखती थीं और पता चलता कि लोग मेडिकल से जुड़े सामान के लिए संघर्ष कर रहे हैं. आईपीएल 2021 को खिलाड़ियों में कोरोना के मामले मिलने के बाद अनिश्चित समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया था.

यह भी पढ़े :http://hindi.newsdanka.com/sports/what-is-bio-bubble

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें