31 C
Mumbai
Saturday, May 23, 2026
होमस्पोर्ट्सचेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है: मोहम्मद...

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है: मोहम्मद कैफ

Google News Follow

Related

IPL 2026 में शनिवार (2 मई)की शाम चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि इस मैच में एमआई का पलड़ा भारी है। कैफ ने जियोहॉटस्टार पर कहा, “कागज पर, मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स से ज्यादा मजबूत दिखती है क्योंकि उनके पास कई मैच विनर और अनुभवी खिलाड़ी हैं। हालांकि, मैचों को जीत में न बदल पाना एमआई की एक संभावित कमी हो सकती है।”

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, “जब आप हालिया फॉर्म को देखते हैं, तो बहुत सारे सवाल उठते हैं क्योंकि एमआई ज्यादा मैच नहीं जीत रही है। फिर भी, अपने दिन पर, अगर वे जबरदस्त क्रिकेट खेलते हैं, तो उन्हें रोकना बहुत मुश्किल हो सकता है।”

कैफ ने कहा कि चेन्नई ओपनर संजू सैमसन पर बहुत ज्यादा निर्भर है। इसका उन्हें बहुत नुकसान हुआ है। दूसरे खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा और संजू पर टीम की निर्भरता को कम करना होगा।

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन सीजन में बेहद निराशाजनक रहा है। टीम एक इकाई के रूप में प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। बल्लेबाजी अच्छा करती है, तो गेंदबाजी निराश करती है। पिछले मैच में अपने घरेलू मैदान में मुंबई 243 रन बनाकर हार गई थी। एमआई के लिए सबसे बड़ी समस्या रोहित शर्मा का उपलब्ध न होने के साथ ही कप्तान हार्दिक पांड्या, सीनियर खिलाड़ियों सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह का आउट ऑफ फॉर्म होना है। एमआई सीजन के 8 मैचों में सिर्फ 2 मैच जीत सकी है और नौवें स्थान पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम 8 मैचों में 3 जीत के साथ सातवें स्थान पर है। टीम के लिए संजू सैमसन श्रेष्ठ स्कोरर रहे हैं। वह सीजन में 2 शतक लगा चुके हैं और दोनों ही मैचों में सीएसके जीती है। एमआई के खिलाफ जीत के लिए संजू को एक बार फिर अच्छी पारी खेलनी होगी। इसके अलावा कप्तान गायकवाड़, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस और सरफराज खान को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

यह मैच दोनों टीमों की प्लेऑफ में जाने की संभावना को जिंदा रखने के लिए बेहद अहम है।

यह भी पढ़ें:

भारतीय सेना ने जारी की 7 पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों की सूची

एक साथ सभी के फोन बजे, मोबाइल पर आया अलर्ट! आखिर मामला क्या है?

AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हुए संदीप पाठक पर गिरफ्तारी की आशंका

जबलपुर दुर्घटना: नाव डूबने के बाद लाइफ-जैकेट की अफरा-तफरी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,530फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें