33 C
Mumbai
Wednesday, April 22, 2026
होमस्पोर्ट्सजसप्रीत बुमराह को पहला ओवर न देना मेरी समस्या नहीं है: हार्दिक...

जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर न देना मेरी समस्या नहीं है: हार्दिक पांड्या

Google News Follow

Related

जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2026 की पहली विकेट मिल गई है। बुमराह को सीजन के छठे मैच में पहला विकेट मिला। सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेले गए मैच में एमआई के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए बुमराह ने पहली ही गेंद पर विकेट ली।

एमआई के लिए सीजन में जसप्रीत बुमराह ने पहली बार पारी का पहला ओवर फेंका। इस पर हार्दिक पांड्या ने कहा, “मैंने बहुत से लोगों को यह कहते हुए देखा है कि जस्सी ने पहले ओवर में गेंदबाजी क्यों नहीं की। अगर आप देखें, तो 151 मैचों में जसप्रीत ने 8 या 9 बार ही पहला ओवर किया है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह हार्दिक पांड्या की समस्या है। बात बस इतनी है कि जसप्रीत बुमराह इतने स्पेशल हैं कि आप उनका इस्तेमाल टीम के लिए जहां भी जरूरी हो, करते हैं, न कि तब जब आप शुरुआत करते हैं। जीटी के खिलाफ हमें महसूस हुआ कि हम सच में नई गेंद से प्रभाव डालना चाहते हैं, और उनसे बेहतर कोई नहीं है।”

जसप्रीत बुमराह ने सीजन के पहले 5 मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी की शुरुआत नहीं की थी। इसका असर उनकी गेंदबाजी पर दिख रहा था। बुमराह पिछले 5 मैचों में 1 भी विकेट नहीं ले पाए थे। साथ ही रन भी उनकी गेंदों पर बन रहे थे। जीटी के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत करने आए बुमराह ने पहली गेंद पर ही विकेट लेते हुए अपनी विकेटों का सूखा खत्म किया और एमआई को दमदार शुरुआत दिलायी जो बाद में जीत में बदली। बुमराह ने 3 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लिए।

एमआई ने तिलक की 101 रन की नाबाद पारी की बदौलत 5 विकेट पर 199 रन बनाए थे और जीटी को 100 रन पर समेटकर 99 रन से जीत हासिल की। तिलक प्लेयर ऑफ द मैच रहे। एमआई के लिए अश्वनी कुमार ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें:

पहले बैच के बाद भारत बढ़ा सकता है रुसी Su-57M1 फाइटर जेट्स का ऑर्डर

सूरत में ₹1 करोड़ का हवाला नेटवर्क बेनकाब, AAP नेताओं से जुड़े होने का दावा

दिल्ली हाईकोर्ट में केजरीवाल को झटका, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा करेंगी मामले की सुनवाई

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,154फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें