29 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमस्पोर्ट्सटोक्यो ओलंपिक में दोहरे अंक में रहेगी पदकों की संख्या

टोक्यो ओलंपिक में दोहरे अंक में रहेगी पदकों की संख्या

Google News Follow

Related

खेल मंत्री किरेन रीजिजू आगामी टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों से दोहरे अंक में पदक जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। रीजिजू ने बुधवार को कहा कि सरकार ने ओलंपिक की तैयारियों के लिए देश के खिलाड़ियों को सभी संभव सहयोग मुहैया कराया है और भारत के लिए इन खेलों को यादगार बनाना अब उनका काम है। मंत्री ने कहा, ‘हम इस ओलंपिक को बहुत, बहुत यादगार बनाना चाहते हैं और ये एथलीट हैं जो सुनिश्चित करेंगे कि टोक्यो ओलंपिक भारत के लिए सबसे यादगार ओलंपिक बन जाए।’उन्होंने कहा, ‘मंत्रालय की ओर से हमने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों और जो खिलाड़ी क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में भाग ले रहें, उन्हें सबकुछ जरूरी चीजें मुहैया कराने की कोशिश की है। हमारी प्राथमिकता अपने खिलाड़ियों की सभी जरूरतों को पूरा करने की है।’ रीजिजू ने यह बातें टोक्यो ओलंपिक के लिए 100 दिनों की उलटी गिनती के मौके पर आयोजित एक वर्चुअल वेबिनार के दौरान कहीं जिन्हें 23 जुलाई से शुरू होना है। उन्होंने कहा, ‘हमने सुनिश्चित किया है कि टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को किसी भी तरह की कमी नहीं हो। लेकिन हमें टोक्यो ओलंपिक में रिकॉर्ड बनाना होगा। भारत को दोहरे अंक से ज्यादा पदक जीतने चाहिए।’ खेल मंत्री ने ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को दिए अपने संदेश में कहा, ‘हम आपके लिए सबकुछ कर रहे हैं

 

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,199फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें