29 C
Mumbai
Friday, July 17, 2026
होमस्पोर्ट्सODI वर्ल्ड कप 2027 का फॉर्मेट बदला, ICC ने किया बड़ा ऐलान

ODI वर्ल्ड कप 2027 का फॉर्मेट बदला, ICC ने किया बड़ा ऐलान

सुपर-7 में होगा फाइनलिस्ट का फैसला; पढ़ें डिटेल में

Google News Follow

Related

वर्ल्ड कप 2027 के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने फॉर्मेट का एलान कर दिया है। इसी के साथ क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने उन सभी मीडिया रिपोर्ट्स को भी खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि टूर्नामेंट को 14 की जगह 12 टीमों का कर दिया जाएगा। आईसीसी के एलान के साथ कन्फर्म हो गया है कि 14 टीमों का ही टूर्नामेंट खेला जाएगा। क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने एलान किया है कि विश्व कप 2027 में 14 टीमें शामिल होंगी। ये वर्ल्ड कप तीन राउंड में खेला जाएगा। विश्व कप से पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा लेकिन आईसीसी ने इसमें कुछ बदलाव किया है।

तीन राउंड में खेला जाएगा वर्ल्ड कप 2027

आईसीसी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, एडिनबर्ग में हुई एनुअल जनरल मीटिंग में विश्व कप के फॉर्मेट में कुछ बदलाव करने का फैसला किया गया है। इसमें विश्व कप 2027 और टी20 वर्ल्ड कप 2028 भी शामिल हैं। विश्व कप 2027, जो साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाना है, वो तीन राउंड में होगा। पहले राउंड में 11, 12 और 13 रैंक वाली टीमें आपस में एक सुपर सीरीज खेलेंगी। इनमें से, जो टीम टॉप पर होगी वो दूसरे राउंड के लिए क्वालीफाई करेगी। दूसरे राउंड में 12 टीमें होंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इनमें से टॉप-3 टीमें सुपर-7 यानी तीसरे राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी। तीसरे राउंड में 7 टीमें होंगी, जहां राउंड रॉबिन फॉर्मेट में टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा और टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

वर्ल्ड कप 2027 कब और कहां खेला जाएगा?

वर्ल्ड कप 2027 तीन देशों में खेला जाएगा, जिसमें साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे शामिल हैं। विश्व कप अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। आईसीसी ने इस तरह का फॉर्मेट विश्व कप में पहली बार लाया है। टी20 वर्ल्ड कप 2028 ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। आईसीसी ने अगले विश्व कप को भी 20 टीमों तक बरकरा रखा है। हालांकि, जहां 2026 में सुपर-8 फॉर्मट खेला गया था, वहां अब सुपर-10 होगा। ऐसे में दूसरे राउंड में 10 टीमें खेल सकेंगी।

यह भी पढ़ें-

होर्मुज हमलों के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,045फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें