ओलम्पियन पद्मश्री सुधा सिंह का क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था ने किया सम्मान

ओलम्पियन पद्मश्री सुधा सिंह का क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था ने किया सम्मान

मुंबई। महानगर के माटुंगा पूर्व में स्थित दयानंद विद्यालय में ओलम्पियन द्मश्री सुधा सिंह का सत्कार क्षत्रिय गौरव संस्था की तरफ से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता सुमिता सुमन सिंह ने किया। गणतंत्र दिवस- 2021 की पूर्व संध्या पर, राष्ट्रपति ने सुधा सिंह को भारत के चौथे नागरिक सम्मान- पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। पद्मश्री ओलिंपियन सुधा सिंह जी, पिछले 17 साल से भारतीय महिला एथलीट टीम (3000 मीटर बाधा दौड़) की पहचान है। आपने 2012 रियो ओलिंपिक और 2016 लंदन ओलंपिक टीम में भारत का तिरंगा लेकर, देश का बाधा दौड़ ट्रेपिल चेज 3000 मीटर में, प्रतिनिधित्व किया है। 2020 ओलिंपिक टोक्यो के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन कोरोनाकाल की वजह से ये ओलिंपिक 2021 में आयोजित हुआ। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय पदक जीते हैं।

कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स व विश्व एथलीट प्रतियोगिता में दर्जनों से ज्यादा पदक हासिल किया है। सुधा सिंह ने शुरुआत क्रास कंट्री रेस की थी और लगातार 3 साल राष्ट्रीय चैम्पियन रही। फिर इन्होनें 2013-14 में, 42 किमी मैराथन में भाग लेना प्रारंभ किया। देश विदेश, मुम्बई, कोलकता, दिल्ली, गुवाहाटी, चेन्नई, बंगलोर  में आयोजित मैराथन दौड़ में, कई साल गोल्ड मेडल (भारतीय श्रेणी) में जीता है। मुम्बई मैराथन दौड़ मे 2016, 2017, 2018, 2020 का गोल्ड मेडल भी जीता है (2019 में भाग नही लिया था)। इन्हें पद्मश्री के अतिरिक्त अर्जुन पुरस्कार, रानी लक्ष्मीबाई, यूपी के सर्वोच्च पदक यश भारती पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। पद्मश्री सुधा सिंह, मूलतः उत्तरप्रदेश के अमेठी जिले के भीमी गाँव (भेटुआ) के हरिनारायण सिंह की सुपुत्री हैं।

सुधा सिंह का सपना है देश के लिए ओलंपिक पदक जीतना और साथ में गाँव में छिपी प्रतिभा को तलाशने, तराशने और उन्हें राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर, आगे बढ़ाने के लिए स्पोर्ट्स एकेडमी बनाना है। कार्यक्रम का संचालन संतोष सिंह ने किया। इस मौके पर सुधाकर सिंह बिसेन, सुनील पांडे, राम सुरेश सिंह, प्रमोद सिंह, राजेश सिंह सोमवंशी, अखिलेश सिंह, पंकज सिंह, अनिल सिंह, राजेश सिंह विशेन, प्रमोद सिंह अमेठी, जयप्रकाश सिंह, उमेश सिंह, अभय सिंह,  प्रदीप सिंह दिखित अमेठी, पवन सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए सुधा सिंह ने क्षत्रिय गौरव संस्था मुम्बई का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version