29.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमस्पोर्ट्सएशियन पैरा गेम्स में भारत के पदकों की सेंचुरी पार; PM मोदी...

एशियन पैरा गेम्स में भारत के पदकों की सेंचुरी पार; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन

Google News Follow

जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए देश को गौरवान्वित किया। भारत ने प्रतियोगिता में कुल 114 पदक जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का अवसर बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि, अभी संपन्न हुए एशियन पैरा गेम्स 2026 में हमारे पैरा खिलाड़ियों ने क्या ही शानदार उपलब्धि हासिल की है। रिकॉर्ड 114 पदकों के साथ, यह इन खेलों में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह पूरे देश के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का अवसर है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा किे, मैं हमारे दल के प्रत्येक सदस्य को उनके असाधारण दृढ़ संकल्प के लिए बधाई देता हूं। हर एथलीट ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि में अपना योगदान दिया है और अपनी सफलताओं से अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया है।

भारत ने शनिवार को समाप्त हुए एशियन पैरा गेम्स 2026 में 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक सहित कुल 114 पदक अपने नाम किए। भारतीय दल ने इस बार पिछले संस्करण के पदक रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। पिछले संस्करण में भारत ने 108 पदक हासिल किए थे, जिनमें 27 स्वर्ण, 32 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल थे।

एशियन पैरा गेम्स 2026 में 114 पदकों की उपलब्धि भारतीय पैरा खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदकों के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने न केवल अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि देश में पैरा खेलों की बढ़ती ताकत और खिलाड़ियों के समर्पण को भी प्रदर्शित किया।

यह भी पढ़ें-

पद्मासन का एडवांस रूप है बद्ध पद्मासन, पाचन से लेकर रीढ़ तक के लिए है रामबाण​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें