PM मोदी ने महिला क्रिकेट की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह की तारीफ़ 

 क्रिकेट में आने वाली बेटियों के लिए रेणुका सिंह का प्रदर्शन प्रोत्साहित करेगा।   

PM मोदी ने महिला क्रिकेट की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह की तारीफ़ 
पीएम मोदी ने हाल ही में लंदन में सम्पन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट की  तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर की तारीफ़ की है। दो दिन पहले एक सम्मान समारोह में टीम  के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी तारीफ़ की। पीएम मोदी ने कहा रेणुका सिंह का प्रदर्शन युवा लड़कियों को प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा लेकिन रेणुका सिंह की बेजोड़ की गेंदबाजी की काट किसी के पास नहीं है।
गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट ने रजत पदक जीता था। भारतीय टीम फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी और उसे रजत पदक के से संतोष करना पड़ा था।  कोमंस्वेल्स गेम्स में भारत का यह पहला पदक है। रेणुका ने खेले गए पांच मैचों में सबसे ज्यादा ग्यारह विकेट लिया था। रेणुका का  रजत जीतने में काफी अहम योगदान रहा। भारत की सबसे तेज गेंदबाज  रेणुका इस प्रतियोगिता में सबसे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया था।
पीएम मोदी ने रेणुका सिंह की तारीफ़ करते हुए कहा कि उनके चेहरे पर भले ही शिमला की शान्ति हो। लेकिन उनका आक्रामक रवैया बड़े-बड़े बल्लेबाजों को छक्के छुड़ाने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में आने वाली बेटियों के लिए रेणुका सिंह का प्रदर्शन प्रोत्साहित करेगा।
ये भी पढ़ें 
           ‘

 हर घर तिरंगा: रोहित शर्मा -कोहली सहित कई क्रिकेटरों ने बदली डीपी  

Exit mobile version