पाकिस्तानी भट्टा गेंदबाज उस्मान तारिक के खिलाफ आर आश्विन के पास है प्लान

पर क्या इससे मिलेगी कामियाबी

पाकिस्तानी भट्टा गेंदबाज उस्मान तारिक के खिलाफ आर आश्विन के पास है प्लान

R Ashwin has a plan against Pakistani fast bowler Usman Tariq.

विश्व कप 2026 में सबसे विवादित गेंदबाज उस्मान तारिक को लेकर चर्चा जारी है। क्रिकेट प्रेक्षकों का दावा है की उस्मान तारिक भट्टा गेंदबाजी करते है, जिससे उन्हें बल्लेबाज से भी ज्यादा समय मिलता है और बल्लेबाज कम समय के चलते उनकी गेंदों पर खासा प्रदर्शन नहीं दिखा पाते। इसके अलावा उस्मान तारिक की गेंदबाजी की एक्शन पर भी सवाल उठाए जा रहे है, जिसमें वह बीच में कुछ इस प्रकार रुकते है की बल्लेबाज भ्रमित रहता है। हालांकि रविवार (15 फरवरी) को भारत-पाकिस्तान के हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय फिरकी गेंदबाज आर. आश्विन एक प्लान ले आए है, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

पूर्व भारतीय गेंदबाज आर. आश्विन की मानें तो उस्मान तारिक के लिए चलती मैच के दौरान विपरीत परिस्थितियां खड़ी की जा सकती है। हाल ही में आर. आश्विन ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान प्लान बताते हुए कहा की, “ऐसा भी हो सकता है की अगर उस्मान तारिक अपनी एक्शन हमेशा की तरह धीमी करते है, या बीच में रुकते है तो, बल्लेबाज क्रीज से तेजी से हट जाए, अगर वह थोड़े समय के लिए भी रुक जाए और बल्लेबाज स्टंप्स दूर हट जाए और कहे की उन्हें लगा गेंदबाज रुकना चाहता है, तो ऐसे लगातार करने के बाद उस्मान तारिक के लिए मुश्किलें खड़ी होंगी।”

बता दें की इससे पहले आर आश्विन ने उस्मान तारिक की बॉलिंग एक्शन पर उनका समर्थन किया था। उन्होंने कहा था, ” पहली बात, उनके एक्शन की वैधता की जाँच केवल आईसीसी बॉलिंग एक्शन टेस्टिंग सेंटर पर ही की जा सकती है। दूसरी बात, एक 15 डिग्री का नियम है जिसके तहत गेंदबाज को अपनी कोहनी सीधी रखनी होती है और मैदान पर मौजूद अंपायर के लिए यह तय करना असंभव है कि गेंदबाज उस 15 डिग्री के दायरे में गेंदबाजी कर रहा है या नहीं। इसका एकमात्र समाधान प्रतियोगिता के दौरान वास्तविक समय में परीक्षण करने वाला उपकरण है।”

वहीं तारिक के बार बार रुकने को लेकर आश्विन ने कहा था, “यह एक अस्पष्ट मुद्दा है और किसी पर इस अस्पष्ट मुद्दे का फायदा उठाने का आरोप लगाना गलत है। अंततः, क्रीज पर रुकना कानूनी है या नहीं, और मेरा मानना ​​है कि यह पूरी तरह से कानूनी है क्योंकि यह उनकी नियमित क्रिया है।”

हालांकि पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी का कहना है की, नियम के अनुसार अगर बल्लेबाज उस्मान तारिक के रुकते ही रुक जाए और क्रीज से हट जाए तो अंपायर को डेड बॉल देनी होगी, लेकीन अगर ऐसा बार बार होता है रहा तो अंपायर बल्लेबाज को ऐसा करने से रोक सकते है और खेल में होने वाली देरी के लिए बल्ले बाज को जिम्मेदार ठहरा सकते है।

यह भी पढ़ें:

अब तक चीजें जिस तरह से आगे बढ़ीं, उससे मैं काफी खुश हूं: सूर्यकुमार यादव

चीनी मिसाइल और पाकिस्तानी विमानों को ख़ाक करने वाली S-400 मिसाइल खरीद को मंज़ूरी

पश्चिम बंगाल SIR के दौरान उजागर हुए चौंकाने वाले घोटाले: एक ही माता-पिता के दो बच्चों की जन्म में एक महीने से भी कम का अंतर

Exit mobile version