27 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमस्पोर्ट्सधोनी के रिटायरमेंट को लेकर आर श्रीधर ने अपनी पुस्तक में किया बड़ा...

धोनी के रिटायरमेंट को लेकर आर श्रीधर ने अपनी पुस्तक में किया बड़ा खुलासा  

संन्यास लेने के 13 महीने पहले ही तय कर लिया थे  माही  

Google News Follow

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक किताब में दावा किया गया है कि  महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास लेने के 13 महीने पहले ही यह तय कर लिया था कि उन्हें कब संन्यास लेना है। महेंद्र सिंह धोनी 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।  जब उन्होंने संन्यास लेने की घोषणा की तो उनके फैंस चौंक गए थे। अब इसके बारे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने अपनी पुस्तक कोचिंग बियॉन्ड माई डेज विद द इंडियन क्रिकेट बड़ा दावा किया है। पुस्तक में कहा गया है कि धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के सेमीफाइलन में ही यह तय कर लिया था कि वे अब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलेंगे।

पुस्तक में श्रीधर ने खुलासा किया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के दिन ही उन्होंने इशारों इशारों यह कह दिया था कि अब वे इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलेंगे। यह दिन मैच के लिए रिजर्व रखा गया था।  इसमें कहा गया है कि रिजर्व डे के दिन न्यूजीलैंड को कुछ ओवर खेलने थे। उसके बाद भारतीय टीम को पारी की शुरुआत करनी थी।  उस समय ऋषभ पंत ने  धोनी से कहा था कि कुछ खिलाड़ी अपने आप लंदन जाने का प्लान कर रहे हैं। क्या आप भी उनके साथ जा रहे हो ? इस पर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि नहीं,मै तम के साथ अपनी आखिरी बस ड्राइव मिस नहीं करना चाहता हूं।
श्रीधर ने पुस्तक में दावा किया है कि उस दिन ऋषभ पंत और धोनी के बीच चाय पर  हुई बातचीत का हाल मैंने किसी से शेयर नहीं किया। उन्होंने कहा कि न तो मै इसके बारे में रवि शास्त्री को बताया न ही भरत अरुण को इसकी जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा है कि यहां तक इस बात को मैंने अपनी पत्नी  को भी नहीं बताया। उन्होंने कहा है कि यह बात धोनी के सम्मान और उनके भरोसे को बनाये रखने के लिए मैंने किसी के सामने इस बात का जिक्र नहीं किया।

ये भी पढ़ें 

कटक के बाराबती स्टेडियम में मेंस हॉकी वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी

भारतीय टीम ने जीता साल का पहला वनडे मैच, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें