अरुण जेटली स्टेडियम में शुभमन गिल का शतक, रचा इतिहास; रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूटा

विराट कोहली से बराबरी

अरुण जेटली स्टेडियम में शुभमन गिल का शतक, रचा इतिहास; रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूटा

shubman-gill-century-arun-jaitley-stadium-records

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ते हुए कई ऐतिहासिक उपलब्धियां अपने नाम कीं। चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे गिल ने 196 गेंदों पर नाबाद 129 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और दो छक्के शामिल थे। इस पारी के साथ ही उन्होंने न केवल भारत की पारी को मजबूत किया बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ डाले।

यह शुभमन गिल के टेस्ट करियर का 10वां शतक है। उन्होंने इस शतकीय पारी के साथ एक ही मैच में पांच बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें सबसे अहम रहा WTC में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ना।  गिल अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

शुभमन गिल अब भारत के तीसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने शुरुआती 12 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा बार 50+ रन बनाए।

2025 में अब तक 14 छक्के जड़कर गिल ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा (13 छक्के, 2023) के पास था।

गिल ने 26 साल या उससे कम उम्र में 19 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ दिए हैं।

भारतीय क्रिकेट के ‘प्रिंस’ कहे जाने वाले शुभमन गिल ने बतौर कप्तान एक कैलेंडर वर्ष में पांच टेस्ट शतक जड़कर विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

इस शतकीय पारी के साथ गिल ने न सिर्फ टीम इंडिया की पारी को मजबूत किया, बल्कि यह भी दिखाया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। अरुण जेटली स्टेडियम में उनकी यह पारी आने वाले वर्षों में भारतीय टेस्ट इतिहास की यादगार पारियों में गिनी जाएगी।

यह भी पढ़ें:

गुजरात में अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता बैठक में 500 करोड़ की इनक्वायरी!

बिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए में सीट बंटवारे पर मंथन, कल होगा बड़ा ऐलान

अलीनगर विधायक मिश्रीलाल यादव ने बीजेपी छोड़ लगाई गंभीर आरोप! 

Exit mobile version