T20 विश्व कप 2026 से पाकिस्तान बाहर; सलमान आगा की कप्तानी जाएगी!

पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव के संकेत

T20 विश्व कप 2026 से पाकिस्तान बाहर; सलमान आगा की कप्तानी जाएगी!

Pakistan out of T20 World Cup 2026; Salman Agha loses captaincy!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम T20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। शनिवार (28 फरवरी) को सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ जीत तो मिली, लेकिन इस जीत का अंतर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए पर्याप्त नहीं था। लगातार तीसरे T20 विश्व कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने में असफल रही पाकिस्तान टीम की अपने ही देश में जमकर आलोचना हो रही है, जिसके बाद PCB टीम में बड़े बदलाव लाने की सोच रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी विश्व कप में पाकिस्तान के प्रदर्शन से नाराजगी दिखाने के लिए नए नए पैतरें अपना रहें है। नकवी सलमान आगा को पाकिस्तान T20 टीम की कप्तानी से हटा सकते हैं। इसके अलावा, बाबर आजम, उस्मान खान, शादाब खान और सलमान आगा के T20 करियर पर भी कोई निर्णय लिया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हेड कोच माइक हेसन ने सलाह दी है कि पाकिस्तान को कुछ सीनियर खिलाड़ियों से आगे बढ़ते हुए युवा प्रतिभाओं में निवेश करना चाहिए और मॉडर्न T20 क्रिकेट की बदलती जरूरतों के अनुरूप टीम का पुनर्गठन करना चाहिए।

विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने प्रदर्शन से बेहद निराश किया। बल्लेबाजी में साहिबजादा फरहान को छोड़ दें, तो किसी भी बल्लेबाज की तरफ से बड़ी पारी नहीं आई। टीम के प्लेइंग इलेवन चयन और बल्लेबाजी क्रम में भी परेशानी दिखी। फखर जमान जो सलामी बल्लेबाज हैं, उन्हें लगातार निचले क्रम में बल्लेबाजी कराई गई। श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को हुए मैच में फखर को पारी की शुरुआत करने का मौका मिला और उन्होंने 42 गेंद पर 84 रन की पारी खेली। यह मौका उन्हें पहले भी दिया जा सकता था। गेंदबाजी में अबरार और तारिक को छोड़कर सभी असरहीन रहे। इस वजह से पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं।

पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में नीदरलैंड्स, यूएसए और नामीबिया को हराया और भारत से हार के बावजूद दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर 8 में पहुंची। सुपर 8 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और इंग्लैंड से टीम को हार मिली थी। श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच में जीत के बावजूद टीम नेट रन रेट बेहतर नहीं होने की वजह से पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गई। न्यूजीलैंड इस ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली इंग्लैंड के बाद दूसरी टीम बन गई।

यह भी पढ़ें:

दुबई एयरपोर्ट के पास धमाका, पीवी सिंधु बोलीं – “हर घंटे हालात और डरावने हो रहे”

श्रीनगर: खामेनेई की मौत पर मुसलमानों का प्रदर्शन, लाल चौक में काले झंडों के साथ शोक मार्च

गुजरात: गौचर जमीन पर बनाया था अवैध दरगाह, सरकार की बुलडोजर कार्रवाई

Exit mobile version