30.7 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमस्पोर्ट्सTest: न्यूजीलैंड दौरे वाली टीम की कमान संभालेंगे अजिंक्य रहाणे

Test: न्यूजीलैंड दौरे वाली टीम की कमान संभालेंगे अजिंक्य रहाणे

Google News Follow

Related

बीसीसीआई की चयन समिति ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम की घोषणा शुक्रवार को कर दी। यहां टीम दो टेस्ट मैच खेलेगी। यह मैच 25 नवम्बर से शुरू हो रहा है। चयन समिति ने रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋषभ पंत और गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया है। वहीं, बीसीसीआई सचिव जाए शाह ने बताया कि विराट कोहली दूसरे मैच के दौरान ज्वाइन करेंगे। इस टीम का नेतृत्व अजिंक्य रहाणे करेंगे।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा, विराट कोहली दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल होंगे और टीम की अगुवाई करेंगे। मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने ऑफ स्पिनर जयंत यादव के साथ टेस्ट टीम में वापसी की है। सीरीज के दौरान टीम इंडिया तीन T20 मैच खेलेगी जो 17 नवंबर, 19 और 21 नवंबर खेले जाएंगे। इसके अलावा दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे।  भारत अपना पहला टेस्ट मैच 25 से 29 नवंबर तक और दूसरा टेस्ट 3 से 7 दिसंबर तक न्यूजीलैंड से खेलेगा। पहला टेस्ट कानपुर में और दूसरा मुंबई में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा टीम की अगुवाई करेंगे।

ये भी पढ़ें

हार अफगानिस्तान की और भारत हुआ T20 World Cup से बाहर

सीरीज के लिए टीम की आधिकारिक घोषणा मंगलवार को की गई, जिसमें विराट कोहली को आराम दिया गया है।  कोहली ने हाल ही में टी20 कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा के साथ-साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। भारत की टीम में अजिंक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), शुभमन गिल, एस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भारत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जे. यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल है।

भारत की हार पर खुश हुई पत्नी तो पति ने दर्ज करा दी FIR  

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,344फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें