27 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमस्पोर्ट्सट्विटर ने एमएस धोनी के अकाउंट से ब्ल्यू टिक हटाया, जानिए क्या...

ट्विटर ने एमएस धोनी के अकाउंट से ब्ल्यू टिक हटाया, जानिए क्या है वजह?

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अकाउंट से ट्विटर ने ब्ल्यू टिक हटा लिया है।जो  यह प्रमाणित करता है कि यह अकाउंट महेंद्र सिंह धोनी का ही है। ट्विटर ने धोनी के अकाउंट से ब्ल्यू टिक क्यों हटाया इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि यह कदम ट्विटर ने महेंद्र सिंह धोनी के सक्रिय न होने पर उठाया गया है।

धोनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आखिरी बार इस साल जनवरी में कुछ लिखा था। उसके बाद से उन्होंने एक भी ट्वीट नहीं किया। वहीं उससे पहले उन्होंने आखिरी ट्वीट सितंबर 2020 में किया था।  यानी पूर्व भारतीय कप्तान के एक ट्वीट से दूसरे ट्वीट के बीच एक लंबे समय का गैप है।  उनकी इसी इनएक्टिवनेस को देखते हुए माना जा रहा है कि ट्वविटर ने उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है। धोनी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक के हटाए जाने से लोग हैरान है। धोनी के फैंस में निराशा है और वो ट्वविटर इंडिया पर निशाना साधते दिख रहे हैं।
साथ ही ये सवाल भी कर रहे हैं कि ऐसा क्यों किया? इस बार अगर ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक के हटाए जाने को लेकर धोनी सुर्खियों में छाए हैं, तो इससे पहले वो अपने 7 साल पुराने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में थे। भारतीय मेंस हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद धोनी का साल 2014 में किया एक ट्वीट वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने उस साल एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली हॉकी टीम को बधाई दी थी। धौनी के सोशल मीडिया एकाउंट की बात करें, तो फेसबुक पर उनके फॉलोवर्स 26 मिलियन हैं, जबकि इंस्टा पर उन्हें 34.5 लोग फॉलो करते हैं।


धोनी के प्रेरणास्त्रोत:धोनी ने खुलासा किया है कि उनके दो प्रेरणास्त्रोत हैं। 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद एक इंटरव्यू में धोनी से उनके प्रेरणास्त्रोत के बारें में पूछा गया था।  जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि वो सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन को अपना प्रेरणास्त्रोत मानते हैं। बता दें कि धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़े इवेंट अपने नाम किया हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप, वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल की है। दुनिया के कई खिलाड़ी धोनी को अपनी प्रेरणा के रूप में देखते हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,984फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें