28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमस्पोर्ट्सविराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी को कहा अलविदा, ट्वीट कर चौंकाया 

विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी को कहा अलविदा, ट्वीट कर चौंकाया 

Google News Follow

विराट कोहली ने शनिवार को टेस्ट की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की। कोहली ने  ट्वीटर पर पोस्ट  लिखा, “हर चीज को किसी न किसी स्तर पर रुकना पड़ता है और मेरे लिए भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में, यह अभी है।” कोहली ने अचानक टेस्ट कप्तानी छोड़कर सबको चैंका दिया। कोहली ने यह फैसला दक्षिण अफ्रीका से भारत की करारी हार के एक दिन बाद लिया। भारत ने इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के हाथो 2 -1 से हार गया।

कोहली ने पोस्ट में लिखा “टीम को सही दिशा में ले जाने के लिए हर रोज 7 साल की कड़ी मेहनत और अथक परिश्रम किया गया है। मैंने पूरी ईमानदारी से काम किया है और वहां कुछ भी नहीं छोड़ा है। भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में मेरे लिए एक पड़ाव है, यह अब है।

उन्होंने लिखा यात्रा में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन प्रयास या विश्वास की कमी कभी नहीं रही। मैंने हमेशा अपने हर काम में अपना 120 प्रतिशत देने में विश्वास किया है और मैं ऐसा नहीं कर सकता, मुझे पता है कि यह करना सही नहीं है, मेरे दिल में पूरी स्पष्टता है और मैं अपनी टीम के प्रति बेईमान नहीं हो सकता।”

उन्होंने आगे लिखा मैं लंबे समय तक अपने देश का नेतृत्व करने के लिए मौका देने पर बीसीसीआई को धन्यवाद देना चाहता हूं और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि टीम के उन सभी साथियों को जिन्होंने पहले दिन से टीम के लिए मेरे सपने को साकर किया और कभी हार नहीं मानी। कोहली ने एमएस धोनी को कप्तान के रूप में विश्वास करने के लिए भी धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें

अभिनेता सिद्धार्थ ने साइना नेहवाल से मांगी माफ़ी 

टर्बनेटर का क्रिकेट को अलविदा      

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें