29 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमस्पोर्ट्सटी20 विश्व कप भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान होगी...

टी20 विश्व कप भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान होगी बारिश?

अंक तालिका में ग्रुप-2 में भारत दो मैचों में चार अंकों के साथ शीर्ष पर है।

Google News Follow

Related

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पर्थ मैदान में 30 अक्टूबर, रविवार शाम 4:30 बजे मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराने के बाद अपने तीसरे मुकाबले में मजबूत अफ्रीकी टीम को हराने के उद्देश्य से मैदान में उतरेगी। वहीं इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपने पिछले मैच में बांग्लादेश को बुरी तरह हराया था। जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ उसका मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।

बात यदि अंक तालिका की करें तो ग्रुप-2 में भारत दो मैचों में चार अंकों के साथ शीर्ष पर है। उसका नेट रनरेट +1.425 है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका दो मैचों में तीन अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। उसका नेट रनरेट +5.200 है। जिम्बाब्बे के भी दक्षिण अफ्रीका के बराबर तीन अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट (+0.050) कम होने की वजह से वह पीछे है।

मौसम विभाग रिपोर्ट के मुताबिक, पर्थ में रविवार को शाम सात बजे से बारिश की संभावना नहीं है। वहीं रात नौ बजे के बाद दो फीसदी बारिश की आशंका जताई जा रही है। मैच के दौरान पर्थ में तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। और दोनों टीमें ही कड़ाके की सर्दी में मैच खेलेंगी। वहीं भारतीय टीम पहले से ही दो मैच जीत चुकी है और नज़रें इस मैच में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल का रास्ता तय करने पर होंगी।

हालांकि रविवार को अगर मैच के दौरान बारिश होती है, तो सबसे पहला विकल्प ओवर घटाए जाएंगे। जिसमें न्यूनतम पांच ओवर का मैच हो सकता है। अगर पांच-पांच ओवर के मैच की संभावना नहीं बनती है तो मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि रविवार को होने वाले मैच के लिए कोई रिजर्व दिन नहीं है। अर्थात पांच ओवर भी नहीं खेले जा सकते हैं तो मैच को रद्द कर दिया जाएगा। मैच रद्द होने की स्थिति में भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों को एक-एक अंक मिलेंगे। वहीं केवल सेमीफाइनल मैच और फाइनल मैच के लिए रिजर्व दिन हैं।

ये भी देखें 

टी20 विश्व कप में जारी भारत का विजयी अभियान, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर भारतीय टीम

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,264फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें