29.8 C
Mumbai
Thursday, October 15, 2026
होमस्पोर्ट्सशूटिंग में भारत को डबल ब्रॉन्ज, महिला-पुरुष टीम का कमाल

शूटिंग में भारत को डबल ब्रॉन्ज, महिला-पुरुष टीम का कमाल

भारत को दिलाया आठवां पदक

Google News Follow

Related

माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल और राइजा ढिल्लों की भारतीय महिला स्कीट टीम ने बुधवार को एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतकर भारत को आठवां पदक दिलाया। तीनों निशानेबाजों ने तीन दिनों तक चले क्वालीफिकेशन मुकाबलों के बाद कुल 331 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

चीन ने 357 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कजाकिस्तान की टीम 336 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही और उसे रजत पदक मिला। भारत का यह एशियाई खेलों में आठवां पदक है। वहीं, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। मनु ने क्वालीफिकेशन में 579 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

शूटिंग में भारत की पदक तालिका

भारत ने एशियाई खेलों में शूटिंग से अब तक छह पदक जीते हैं, जिनमें चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। भारतीय निशानेबाजों को हालांकि अब भी स्वर्ण पदक का इंतजार है।

पुरुष स्कीट टीम ने जीता कांस्य

भारतीय निशानेबाजों अनंतजीत सिंह नरूका, मेराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की पुरुष स्कीट टीम ने बुधवार को एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत लिया। भारतीय टीम ने 346 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कजाकिस्तान के साथ समान अंक रहने के बाद शूट-ऑफ में जीत दर्ज कर भारत ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अनंतजीत सिंह नरूका ने पुरुष स्कीट की व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बना ली है। उन्होंने क्वालीफिकेशन में शानदार प्रदर्शन किया और अब वह दोपहर 12:30 बजे भारतीय समयानुसार होने वाले फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।

भारत के लिए शूटिंग में यह दिन बेहद सफल रहा। इससे पहले भारतीय महिला स्कीट टीम ने भी कांस्य पदक जीता। रायजा ढिल्लों, पारिनाज धालीवाल और महेश्वरी चौहान की टीम ने 331 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। चीन ने स्वर्ण और कजाकिस्तान ने रजत पदक जीता।

यह भी पढ़ें-

टाटा संस में नेतृत्व बदलाव पर शरद पवार चिंतित, ट्रस्ट कमजोर हुआ तो संस्थानों पर असर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
338,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें