28 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमस्पोर्ट्सविश्व कप : ब्राजील टीम को बड़ा झटका, चोटिल नेमार दूसरा मैच...

विश्व कप : ब्राजील टीम को बड़ा झटका, चोटिल नेमार दूसरा मैच नहीं खेलेंगे

मैच के आखिरी क्षणों में नेमार के दाहिने टखने में चोट लग गई।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

25 नवंबर को विश्व कप में सर्बिया पर ब्राजील की 2-0 की जीत के दौरान मैच के आखिरी क्षणों में नेमार के दाहिने टखने में चोट लग गई। ब्राजील टीम के चिकित्सक रोड्रिगो लैसमर ने कहा कि उनके दाहिने टखने के टेस्ट कराये गए हैं। वहीं चोट की वजह से वह सोमवार को स्विटजरलैंड के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे।   

चिकित्सक रोड्रिगो लैसमर ने कहा कि संयम से काम लेने की जरूरत है। उसकी चोट पर रोज नजर रखी जायेगी ताकि सही फैसला लिया जा सके। वह टूर्नामेंट में आगे खेल सके, इसके लिये उसका पूरी तरह ठीक होना जरूरी है। टेस्ट के बाद टीम होटल में नेमार का इलाज चल रहा है। 

नेमार ने सोशल मीडिया पर लिखा ,’ कठिन मैच लेकिन जीत महत्वपूर्ण थी। टीम को बधाई। पहला कदम उठा लिया है। छह और बाकी है।’ विश्वास रखें। विश्वास रखना जरूरी है कि सब ठीक होगा। अभी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बाकी है।’ वहीं ब्राजील के कोच टिटे ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि नेमार विश्व कप में खेलना जारी रखेंगे।

बता दें कि नेमार 2014 विश्व कप में भी चोटिल हुए थे। ब्राजील में खेले गये इस विश्व कप में कोलंबिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में पीठ की चोट दर्द के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हुए थे। इसके बाद ब्राजील को सेमीफाइनल में जर्मनी ने 7-1 से हराया था। 

तीस साल के नेमार ने ब्राजील को 2013 में कन्फेडरेशन कप का खिताब और 2016 रियो डी जनेरियो खेलों में ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अपना पहला विश्व कप खिताब का इंतजार कर रहे इस दिग्गज के नाम ब्राजील के लिए 75 गोल है जो इस खेल के महानतम खिलाड़ियों में शामिल पेले के रिकॉर्ड से दो कम है। 

ये भी देखें 

फीफा विश्व कप 2022: घाना बनाम पुर्तगाल किसकी होगी जीत?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें